4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ghaziabad: Choreographer Remo D’souza जल्‍द होंगे गिरफ्तार! जानिए क्‍या है मामला

Highlights Ghaziabad Court ने जारी किया गैर जमानती वारंट Police टीम ने मुंबई जाने के लिए मांगी IG से परमीशन 2016 में Sihani Gate Thana में दर्ज हुआ था मुकदमा

2 min read
Google source verification
remo.jpg

गाजियाबाद। उत्‍तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की गाजियाबाद (Ghaziabad) कोर्ट से प्रसिद्ध कोरियाग्राफर (Choreographer) और डांसर रेमो डिसूजा (Remo D'souza) के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। मामला करीब तीन साल पुराना है। वर्ष 2016 में एक प्रॉपर्टी डीलर ने गाजियाबाद (Ghaziabad) के सिहानी गेट थाने (Sihani Gate Thana) में रेमो डिसूजा के खिलाफ केस दर्ज कराया था। उनकी गिरफ्तारी के लिए आईजी (IG) से परमीशन मांगी गई है।

यह भी पढ़ें: Diwali पर लक्ष्मी की कृपा के लिए इस दुर्लभ पक्षी की बलि चढा़ते हैं लोग, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा

यह है मामला

दरअसल, प्रॉपर्टी डीलर का नाम सतेंद्र त्यागी है। वह राजनगर (Raj Nagar) के रहने वाले हैं। उन्‍होंने 2016 में रेमो डिसूजा के खिलाफ धाेखाधड़ी का मामला दर्ज कराया था। मामला फिल्‍म 'अमर... मस्ट डाई' से जुड़ा हुआ है। सतेंद्र त्‍यागी के रेमो के साथ प‍ारिवारिक संबंध थे। आरोप है कि रेमो ने सतेंद्र त्‍यागी से फिल्‍म में दोगुना मुनाफे का झांसा देकर 5 करोड़ रुपये लगवाए। इसके बदले में सतेंद्र त्‍यागी को कहा गया कि इसके बदले में एक साल में उनको 10 करोड़ रुपये मिलेंगे।

अंडरवर्ल्‍ड से मिली जान से मारने की धमकी

सतेंद्र त्‍यागी का कहना है क‍ि फिल्‍म ‘अमर... मस्ट डाई’ में जरीन खान और राजीव खंडेलवाल ने भूमिका निभाई थी। 2013 में रेमो ने फिल्‍म में 5 करोड़ रुपये लगवाए थे। जब उनको रुपये वापस नहीं मिले तो उन्‍होंने रेमो से अपना पैसा मांगा। इस पर उनको 13 दिसंबर 2016 को अंडरवर्ल्‍ड से जान से मारने की धमकी मिली।

यह भी पढ़ें:युवती पहुंची थाने और प्रेमी पर लगा दिया गंभीर आरोप, पुलिस के भी उड़ गए होश

यह कहा सीओ ने

इस मामले में सीओ सेकंड आतिश कुमार सिंह का कहना है क‍ि मामला एसीजेएम अष्टम की कोर्ट में चल रहा है। रेमो डिसूजा तारीख पर कोर्ट में हाजिर नहीं हुए थे। इसके बाद 23 सितंबर को उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया गया। रेमो की गिरफ्तारी के लिए मुंबई जाना पड़ेगा। इसके लिए आईजी से परमीशन मांगी गई है। जल्‍द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।