उल्लेखनीय है कि गाजियाबाद पुलिस बुजुर्ग से मारपीट (Old Man Assault) और दाढ़ी काटने के मामले में लगातार कार्रवाई कर रही है। अब तक गाजियाबाद पुलिस इस मामले में 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। वहींं, ट्विटर के खिलाफ भी लगातार कार्रवाई कर रही है। एएनआई के अनुसार, गाजियाबाद पुलिस ने बुजुर्ग से मारपीट मामले में भड़काऊ वीडियो को लेकर ट्विटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर मनीष माहेश्वरी को लीगल नोटिस भेजा है। पुलिस ने नोटिस भेजकर सात दिन के भीतर माहेश्वरी को लोनी बॉर्डर थाने में आने के निर्देश दिए हैं, ताकि पुलिस उनके बयान दर्ज कर सके। बता दें कि मामले की जांच कर रहे अधिकारी ने यह लीगल नोटिस ट्विटर के मुंबई स्थित ऑफिस के पते पर भेजा है।