बता दें कि गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र के बेहटा हाजीपुर में बुलंदशहर के एक बुजुर्ग को बंधक बनाकर मारपीट की गई और उनकी दाढ़ी तक काट दी गई। इसका वीडियो बनाकर ट्विटर पर वायरल कर दिया गया। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों को गिफ्तार करते हुए खुलासा किया। एसपी देहात डॉ. ईराज राजा ने बताया कि जांच करने पर पाया कि पीड़ित अब्दुल समद 5 जून को बुलंदशहर से लोनी बॉर्डर स्थित बेहटा आया था। जहां से एक अन्य व्यक्ति के साथ मुख्य आरोपी प्रवेश गुर्ज के घर लोनी के बंथला गया था। प्रवेश के घर पर कुछ समय में अन्य युवक कल्लू, पोली, आरिफ, आदिल और मुशाहिद आदि आ गए और प्रवेश के साथ मिलकर बुजुर्ग से मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान अब्दुल समद से अभद्रता भी की गई। इसी बीच किसी ने मारपीट और अभद्रता का वीडियो बना लिया और उसे ट्विटर पर वायरल कर दिया। अब पुलिस ने इस मामले में ट्विटर इंडिया समेत 9 के विरूद्ध एफआईआर दर्ज की है।