scriptदिवाली के दिन कमरे की जलाई लाइट तो दंग रह गया परिवार | ghaziabad theft on master colony | Patrika News
गाज़ियाबाद

दिवाली के दिन कमरे की जलाई लाइट तो दंग रह गया परिवार

Highlights
. मास्टर कॉलोनी में चोरों ने घर को बनाया निशाना. 5 लाख की जूलरी दिवाली में मिले गिफ्ट पर कर गए हाथ साफ. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच मेंं जुटी पुलिस
 
 

गाज़ियाबादOct 29, 2019 / 01:43 pm

virendra sharma

electricity-meter2_149259.jpg
गाजियाबाद. सिहानी गेट थाना एरिया की मास्टर कॉलोनी में चोरों ने दिवाली पर एक घर को निशाना बनाया। यहां से चोर करीब 5 लाख की जूलरी, दिवाली में मिले गिफ्ट और लाइसेंसी बंदूक चुरा ले गए। परिवार के लोग घर पर ही सोए हुए थे। पीड़ित परिवार के लोगों ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हैं।
यह भी पढ़ें

VIDEO: गोवर्धन पूजा के बाद एक पक्ष ने दूसरे के घर में फेेंके पटाखे तो हुआ बवाल

जानकारी के अनुसार, मास्टर कॉलोनी में अजय कुमार भाई राजीव के साथ रहते है। छोटी दिवाली की रात में सभी घर पर ही थे। यहां चोरों ने शनिवार को वारदात को अंजाम दिया। उस दौरान परिवार के लोगोंं को चोरी की भनक तक नहीं लगी। रविवार सुबह जागे तो गमले गायब हैं। बताया गया है कि सभी लोग छत पर सोए हुए थे। नीचे जाने के बाद कमरे की लाइट जलाई तो दंग रह गए।
समान इधर—उधर बिखरा हुआ था। वहीं, दिवाली पर मिले गिफ्ट, बंदूक और 5 लाख की जूलरी गायब थी। उन्होंने बताया कि भाई राजीव की पत्नी व बहन की जूलरी भी इसी में शामिल हैं। उन्होंने बताया कि मकान के बराबर से सटा एक घर लंबे समय से खाली है। सिहानी गेट थाना इंचार्ज उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर लेकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।

Hindi News/ Ghaziabad / दिवाली के दिन कमरे की जलाई लाइट तो दंग रह गया परिवार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो