1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी हेल्थ स्ट्रैंथनिंग प्रोजेक्ट के सर्वे में शामिल हुआ एनसीआर का ये गवर्नमेंट हॉस्पिटल

राज्य के 51 अस्पतालों में सर्वे के बाद किए जाएंगे बदलाव
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 28 Apr 2018, 9:16 PM IST

mmg hospital

गाजियाबाद। अगर सबकुछ सही रहा तो आने वाले समय में एनसीआर का गाजियाबाद शहर स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर बाकि बड़े शहरों का मुकाबला करेगा। दरअसल उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए काम किया जा रहा है। शासन ने यूपी हेल्थ स्ट्रैंथनिंग प्रोजेक्ट (यूपीएचएसएसपी) शुरू किया है। इस प्रोजेक्ट के तहत प्रदेश के 51 अस्पतालों का चयन किया गया है। इनमें गाजियाबाद का जिला एमएमजी अस्पताल भी है।

प्राईवेट स्कूलों की मनमानी पर शिवसेना ने भाजपा को लिया आड़े हाथ

सर्वे की रिपोर्ट के आधार पर होगें बदलाव
अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक प्रोजेक्ट के तहत यूपी में इन सभी अस्पतालों का सर्वे किया जा रहा है। सर्वे के बाद में अस्पतालों में मिलने वाली कमियों से अस्पताल प्रबंधन को अवगत कराकर उन्हें दूर करने के लिए कहा जाएगा। साथ ही इसकी रिपोर्ट शासन को भी दी जाएगी।

यूपी की सबसे बड़ी विधानसभा के विधायक ने मदरसे को सील करने के लिए सीएम योगी को लिखा लेटर

गाजियाबाद में चार दिन तक होगा निरीक्षण
यूपीएचएसपी के तहत आईएमएस हैल्थ कंसल्टेंसी एजेंसी को जांच, निरीक्षण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एजेंसी की
टीम ने एमएमजी अस्पताल में निरीक्षण शुरू किया। यह निरीक्षण चार दिन तक चलेगा। आर्किटेक्चर, सीविल व
मैकेनिकल इंजिनियर और अन्य विशेषज्ञों के साथ टीम एमएमजी अस्पातल का निरीक्षण कर रही है। यह निरीक्षण चार दिन दिनों तक चलेगा और उसके बाद अस्पताल की जांच रिपोर्ट तैयार की जाएगी।

लोकसभा चुनाव में अस्तित्व बचाने के लिए रालोद ने अपनाया ये फार्मूला

इन विषयों पर होगी जांच
यूपीएचएसपी की जांच में अस्पताल की इमारत, मरीजों को मिलने वाली सुविधा, दवाईयों की स्थिती, अस्पताल के स्टाफ की उपस्थिती के साथ आवश्यकता, वार्ड में मरीजों के लिए व्यवस्था, सभी विभागों और कमरों में सफाई व्यवस्था और अन्य स्थानों की जांच की जाएगी। इसके आधार पर बदलाव तय किए जाएगे।

इन सेंटरों में होता था ऐसा काम कि पहुंची पुलिस तो मच गया हड़कंप, देखें वीडियो

अधिकारी का कहना
यूपीएचएसपी टीम इंचार्ज अर्मिता पांण्डेय ने बताया कि रिपोर्ट में यदि किसी प्रकार की कमियां आतीं हैं तो शासन को इसकी जानकारी दी जाएगी। इसके बाद इन कमियों को पूरा करने के लिए और पूर्ण व्यवस्था कराने के लिए अवगत कराया जाएगा।

यूपी के इस शहर में बिना कम्पलिशन सर्टिफिकेट के चल रहे 110 ग्रुप हाउसिंग