25 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यहां हुक्का बार के नाम पर चल रहा था नशे का खौफनाक बाजार

छापेमारी के दौरान मिले कई नाबालिग बच्चे

2 min read
Google source verification

image

Rajkumar Pal

Jul 19, 2016

hookah bar

hookah bar

गाजियाबाद। गाजियाबाद में बच्चों को एक हुक्का बार में नशा परोसा जा रहा था। सूचना के आधार पर पुलिस ने वहां छापा मारा और हुक्का बार बंद करवा कर चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गाजियाबाद के पौष आर डीसी राजनगर इलाके में एक कॉप्लेक्स में ये सब हो रहा था। मामले की जांच की जा रही है।

गाजियाबाद के कविनगर थाना इलाके के पौष राजनगर आर डीसी में शॉपिंग कॉप्लेक्स में खुले हुए हुक्का बार में नामी स्कूलों के बच्चे मौजूद थे। सभी नशे का डोज ले रहे थे और हुक्का बार में ये सब खुलेआम हो रहा था। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद छापा मार कर हुक्का बार बंद करवा दिया गया। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़ा है। बता दें कि पकड़े गए सभी आरोपी हुक्का बार से जुड़े हुए हैं। शिकायत करने वाले सीबी सीआईडी का इसंपेक्टर है।

कई बार की जा चुकी है शिकायत

हुक्का बार पर छापा पड़ने के बाद आसपास के लोगों का कहना है कि कई बार इसकी शिकायत की गई थी। लेकिन बाबजूद उसके लगतार यहां ऐसा हो रहा था। नामी स्कूलों के बच्चे बंक मारकर यहां आते थे और उन्हें रोकने के बजाए बार में उन्हें नशा परोसा जा रहा था।



शॉपिंग कॉप्लेक्स से परेशान स्थानीय व्यक्ति

पुलिस अब ये पता लगाने में जुटी है की बार में नशा कहां से आया था। शक है की ड्रग्स का सेवन भी हो रहा था जिसके बारे में अब पता लगाया जा रहा है। शाम के समय यहां हाई प्रोफाइल ड्रग्स पार्टी की भी शिकायत मिली थी। अब सभी शिकायतों पर पुलिस जांच हो रही है।

मिले कई नाबालिग बच्चे

थाना कविनगर क्षेत्र के आरडीसी में चल रहे फ्यूजन हुक्का बार को पुलिस ने पूरी तरह से सील कर दिया है। मालिक अनुराग सिन्हा, रवि, दीपक और शिवम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक पुलिस इंस्पेक्टर चंद्रपाल सिंह की तहरीर पर ही पुलिस ने कार्यवाई की। रेड के वक्त बार में कई नाबालिग बच्चे मिले हैं।

ये भी पढ़ें

image