19 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चिट्ठी की जगह अब डाकिया सब्जी लेकर पहुंच रहे आपके घर, जानिए कैसे

Highlights . डाकिया अभी तक कर्मचारी चिट्ठी लेकर घर पहुंचते हुए देखा होगा. लॉकडाउन के चलते डाकिया व विभाग के अन्य कर्मचारियों को जरुरी सामान लोगों तक पहुंचाने में लगाया . उचित रेट पर सामान पहुंचा रहे लोगों के पास  
less than 1 minute read
Google source verification
postmen.jpg

postmen.jpg

गाजियाबाद। अभी तक डाक विभाग के कर्मचारी चिट्ठी लेकर घर पहुंचते हुए देखा होगा। लेकिन अब लॉकडाउन के चलते दिल्ली से सटे गाजियाबाद में डाक विभाग के कर्मचारी जरूरतमंदों को जरुरी सामान पहुंचाएंगे। डाक विभाग के कर्मचारी बड़ी मात्रा में सब्जी खरीद कर जरूरतमंद लोगों को उचित रेट पर मुहैया करा रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः CORONA VIRUS की वजह से गुरुवार को शख्स पहुंचा था घर, प्रेमिका के साथ पेड़ पर मिला लटका

लॉकडाउन के चलते तमाम ऐसे लोग हैं, जिन्हें फल और सब्जी को लेकर काफी दिक्कत महसूस हो रही हैं। अगर किसी को भी मिल भी रही है तो वह भी अधिक रेट पर खरीदनी पड़ रही है। या फिर लोग सब्जी खरीदने के लिए एक जगह इकट्ठा होते हैं। जहां संक्रमण फैलने का खतरा है। अब इसे गंभीरता से लेते हुए डाक विभाग के कर्मचारियों ने लोगों को जरुरी सामान पहुंचाने का निर्णय है। डाक विभाग के कर्मचारी बड़ी मात्रा में सब्जी खरीद कर लाएंगे और जरूरतमंदों तक उचित रेट पर पहुंचाएंगे। शुक्रवार को डाक विभाग के कर्मचारी सब्जी खरीद कर लाए और डोर टू डोर लोगों को सब्जी मुहैया कराई।

एक तरफ डाक विभाग के कर्मचारी इस पहल को लोगों की सेवा किए जाने के रूप में ही देख रहे हैं तो वहीं, स्थानीय लोग भी डाक विभाग कर्मचारियों के द्वारा मिली इस सेवा से बेहद खुश हैं। साथ ही डाक विभाग की जमकर सराहना भी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः कोरोना का डर: सहारनपुर में पांच पुलिसकर्मियों काे किया गया क्वॉरेंटाइन, मचा हड़कंप

बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग