
दोस्त की पत्नी से था अफेयर, पहले पिलाई शराब फिर की हत्या (File)
Love Marriage in Ghaziabad: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के आर्य समाज मंदिर में शादी रचाने वाला प्रेमी जोड़ा आठ दिन बाद ही एसपी दफ्तर पहुंच गया। यहां दोनों ने अपनी-अपनी जान को खतरा बताते हुए पुलिस सुरक्षा की गुहार लगाई है। एसपी ने उनकी पूरी बात सुनने के बाद उन्हें ढांढस बंधाया और सुरक्षा के लिए आश्वस्त किया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, राजस्थान के चूरू जिले में लव मैरिज और लिव इन रिलेशनशिप के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। हालांकि यहां युवा भले ही जाति बंधन को त्यागकर अतंरजातीय शादियां कर रहे हैं, लेकिन इसके बाद उन्हें भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसा ही एक मामला राजस्थान में फिर सामने आया है। जहां राजस्थान से भागकर गाजियाबाद स्थित आर्य समाज मंदिर में शादी रचाने के बाद प्रेमी जोड़ा दहशत में है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, राजस्थान के चूरू निवासी लड़की अपने पड़ोसी से प्यार कर बैठी। परिजनों को यह बात पता चली तो दोनों पर कड़ा पहरा बैठा दिया गया। इसके बाद दोनों 13 नवंबर को दोनों भागकर गाजियाबाद पहुंच गए। यहां तीन दिन होटल में रहने के बाद आर्य समाज मंदिर में 16 नवंबर को दोनों ने शादी रचा ली। यह बात घरवालों को पता चली तो कोहराम मच गया। लड़की के परिजनों ने उसे और उसके पति को जान से मारने की धमकी दे डाली। इससे प्रेमी जोड़ा दहशत में आ गया और भागकर पुलिस के पास पहुंच गया। जहां उसने जान की सुरक्षा मांगी। पुलिस ने दोनों को सुरक्षा का आश्वासन दिया, लेकिन फिर भी दोनों खौफजदा हैं।
यह मामला चूरू के छापर कस्बे का है। यहां की निवासी निकिता ने बताया कि उसके पड़ोसी चंचल का उसके घर आना-जाना था। इसी बीच दोनों में प्यार हो गया। जब निकिता के घरवालों को दोनों के प्रेम प्रसंग की भनक लगी तो उन्होंने चंचल का घर आना जाना बंद कर दिया। इसके बाद भी दोनों में प्यार कम नहीं हुआ। दोनों की मोबाइल पर बातें होती थी। निकिता का कहना है कि उसने दो महीने पहले अपने परिजनों को इस प्यार के बारे में बताते हुए शादी कराने की मांग रखी।
इसके बावजूद उसके परिजन उसका रिश्ता कहीं और कराने की तैयारी में थे। इसलिये दोनों 13 नवंबर को अपने-अपने घरों से फरार हो गए। वह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद पहुंचे। जहां 16 नवंबर को शादी करने के बाद वे चूरू लौट गए। चूरू में निकिता और चंचल एक होटल में रुके थे। इसी दौरान उनके दोस्तों ने उन्हें बताया कि निकिता के घरवाले दोनों की खोजबीन में जुटे हैं। उन्होंने धमकी दी है कि दोनों को मिलते ही जान से मार देंगे। इसके बाद दोनों पुलिस की शरण में जा पहुंचे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार निकिता 12वीं तक पढ़ी है। जबकि चंचल ने 8वीं तक ही पढ़ाई की है।
Updated on:
25 Nov 2023 03:31 pm
Published on:
25 Nov 2023 03:30 pm
बड़ी खबरें
View Allगाज़ियाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
