गाज़ियाबाद

SSC Stenographer Recruitment 2023: विदेश मंत्रालय में बनें स्टेनोग्राफर, जानिए भर्ती प्रक्रिया की पूरी डिटेल

SSC Stenographer Recruitment 2023: जल्द ही SSC की तरफ से स्टेनोग्राफर के पदों पर भर्ती की जानी है। अगर इसकी SSC स्टेनोग्राफर पद भर्ती की तैयारी कर रहे हैं तो इसके बारे में सब कुछ यहां जानिए।

2 min read
SSC Stenographer Recruitment 2023

SSC Stenographer Recruitment 2023: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) की ओर से स्टेनोग्राफर के पदों पर जल्द ही भर्ती की जानी है। अगर विदेश मंत्रालय में स्टेनोग्राफर के पद पर चयनित होना चाहते है। भर्ती प्रक्रिया की पूरी जानकारी चाहते हैं। तो यह यह जानकारी उपयोगी है। विदेश मंत्रालय में स्टेनोग्राफर बनने की पूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं। विदेश मंत्रालय में SSC स्टेनोग्राफर भर्ती ग्रेड-C के अंतर्गत आती है। SSC स्टेनोग्राफर बनने के लिए 10+2 पास होना जरूरी है। इसके लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम 30 साल होनी चाहिए। चयनित होने के बाद ग्रेड-पे 4600 प्रतिमाह वेतन मिलता है।
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) हर साल विदेश मंत्रालय में स्टेनोग्राफर के पदों पर भर्ती निकालता है। अगर स्टेनोग्राफर भर्ती की तैयारी कर रहे हैं और विदेश मंत्रालय में नौकरी का सपना देखते हैं तो सबसे पहले जानना जरूरी है कि विदेश मंत्रालय में स्टेनोग्राफर बनने की प्रक्रिया क्या है। विदेश मंत्रालय में स्टेनोग्राफर बनने से संबंधित पूर्ण जानकारी जैसे- योग्यता एवं मापदंड, चयन प्रक्रिया आदि से संबंधित पूर्ण जानकारी यहां प्रदान की जा रही है।

विदेश मंत्रालय में SSC स्टेनोग्राफर बनने के लिए योग्यता
विदेश मंत्रालय में स्टेनोग्राफर बनना चाहते हैं तो इसके लिए भर्ती स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ग्रेड 'C' के अंतर्गत निकलता है। इस पद के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से 10+2 (बारहवीं) कक्षा उत्तीर्ण होना जरूरी है। इसके अलावा अभ्यर्थी का ट्रांस्क्रिप्शन 40 मिनट अंग्रेजी एवं 55 मिनट हिंदी होना चाहिए।

आयु सीमा में छूट
SSC से विदेश मंत्रालय में स्टेनोग्राफर बनने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 30 साल तय है। आरक्षित वर्ग में एससी/एसटी को 5 साल, ओबीसी को 3 साल की छूट प्रदान की जाएगी। इसके अनुसार पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को कैटेगरी के अनुसार 10/ 13/ 15 साल की छूट है। इसके साथ एक्स सर्विसमैन को ऊपरी आयु सीमा में छूट नियमानुसार दी जाएगी।

ऐसे होता है चयन
जो अभ्यर्थी इसमें शामिल होने के लिए आवेदन करेंगे। उनको कंप्यूटर बेस्ड एग्जामिनेशन में शामिल होना होता है। CBE में 200 प्रश्न पूछे जाएंगे और सभी प्रश्न के लिए एक अंक निर्धारित है। जनरल इंटेलिजेंस एवं रीजनिंग से 50, जनरल अवेयरनेस से 50, अंग्रेजी लैंग्वेज एवं कॉम्प्रिहेंसन से 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न पत्र हल करने के लिए 2 घंटे समय दिया जाता है। जो उम्मीदवार सीबीई में निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त करेंगे उनको स्किल टेस्ट इन स्टेनोग्राफी के लिए आमंत्रित किया जाएगा। सभी प्रक्रिया में सफल उम्मीदवारों को रिक्त पदों पर तैनात किया जाएगा।

कितना मिलेगा वेतन

जो प्रत्याशी इस पद के लिए सफल होते हैं। उनको मिनिस्ट्री ऑफ एक्सटर्नल अफेयर्स की तरफ से ग्रेड-पे 4600 रुपए प्रतिमाह के अनुसार वेतन दिया जाता है।

Published on:
02 Aug 2023 06:35 pm
Also Read
View All

अगली खबर