
Ghaziabad News: गाजियाबाद से एक बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक छात्र ने अपनी विवाहित प्रेमिका की हत्या कर उसके भाई और पति को वीडियो कॉल कर बताया कि मैंने इसकी हत्या कर दी है। जोर जोर से चीखते हुए आरोपी ने प्रेमिका का शव वीडियो कॉल पर उसके भाई और पति हो दिखाया। और उसके बाद खुद प्रेमिका के दुपट्टे से फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली।
“मैंने बोला था, मधु मेरी थी...” बोलते हुए कर दी हत्या
दरअसल, मामला गाजियाबाद के मोदिनगर इलाके की है जहां रविवार दोपहर आईआईटी में पढ़ने वाले छात्र हिमांशु (22) अपनी विवाहित प्रेमिका मधु (22) के साथ मोदिनगर के काडराबद राजवाहे स्थित ओयो होटल पहुंचे, जहां उसने अपनी प्रेमिका का दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी। मधु की हत्या करने के बाद हिमांशु (आरोपी प्रेमी) ने एक एक कर उसके भाई दीपक और पति मोहित को वीडियो कॉल किया और फिर जोर जोर से चिल्लाते हुए मधु का शव दिखाया। शव दिखाते हुए हिमांशु ने मधु के भाई दीपक को गालियां देते हुए कहा कि "मैंने बोला था, मधु मेरी थी, मैंने तुमसे उसे मांगा लेकिन तुमने उसकी शादी किसी और से करा दी। इसीलिए मैंने आज उसकी हत्या कर दी। यह कहते हुए आरोपी बेड पर पड़े मधु की लाश को वीडियो कॉल के जरिए दिखाया।”
हत्या के बाद आशिक ने मृतका के पति को किया वीडियो कॉल
मृतक महिला के भाई से बात करने के बाद सिरफिरे आशिक ने उसके पति मोहित को वीडियो कॉल किया। उसे भी शव को दिखाते हुए कहा कि "इसने (मधु) मुझे धोखा दिया, तुम्हें भी देती। लेकिन, अब नहीं दे पाएगी, मैंने धोखेबाज को मौत की नींद सुला दी है। जो मेरी नहीं हुई, वो तुम्हारी भी नहीं होती। इसका मर जाना ही ठीक था। मैं भी अब जीना नहीं चाहता हूं, दुनिया से विदा ले रहा हूं।" इतना कह कर उसने भी मृतका के दुपट्टे से फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली।
लास्ट लोकेशन ट्रैक पर होटल पहुंची पुलिस
वीडियो कॉल पर लाश देखने के बाद मृतका का भाई दीपक परेशान हो गया और उसने मधु को फोन किया। लेकिन मधु का फोन रिसीव नहीं हुआ तो फिर उसने सूके पति मोहित को फोन किया और घटना की जानकारी दी। फोन पर मोहित ने बताया कि सिरफिरे हिमांशु ने उसे भी वीडियो कॉल किया था। इसके बाद दोनों ने पुलिस में शिकायत की। हिमांशु और मधु की लास्ट लोकेशन को ट्रैक करते हुए पुलिस ओयो होटल तक पहुंची और फिर दरवाजा तोड़ कर दोनों की लाश को बाहर निकाला। दरवाजा खुलते ही पुलिस ने देखा कि मधु की लाश बेड पर पड़ी है और हिमांशु की लाश पंखे से लटकी पड़ी है। एसीपी रितेश त्रिपाठी ने बताया कि कादराबाद स्थित ओयो होटल में यह घटना हुई है। दोनों मृतक के परिजन वहाँ पहुंचे फिर दरवाजा तोड़ कर लाश बाहर निकाला गया। मामले की छानबीन की जा रही है। किसी पक्ष ने अभी घटना की शिकायत दर्ज नहीं कराई है।
Published on:
29 May 2023 01:11 pm

बड़ी खबरें
View Allगाज़ियाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
