4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ghaziabad News: दोस्त की किशोरी बेटी को दो साल से बना रहा था हवस का शिकार, ऐसे खुला राज

पिता का दोस्त 14 साल की किशोरी के साथ दो साल से दुष्कर्म का रहा था। शिकायत करने पर आरोपी पिता की हत्या की धमकी देकर किशोरी को डराता था।

2 min read
Google source verification
Ghaziabad News: दोस्त की किशोरी बेटी को दो साल से बना रहा था हवस का शिकार, ऐसे खुला राज

Ghaziabad News: दोस्त की किशोरी बेटी को दो साल से बना रहा था हवस का शिकार, ऐसे खुला राज

Ghaziabad News: जिले के थाना मधुबन-बापूधाम क्षेत्र में पिता के दोस्त ने 14 साल की किशोरी को दो साल तक हवस का शिकार बनाया। किशोरी ने जब शिकायत की बात कही तो आरोपी उसके पिता को जान से मारने की धमकी देकर डराता था। मामा के घर गई किशोरी को जब आरोपी ने फोन पर धमकाया तो उसके मामा ने सारी बातें सुन लीं। परिजनों ने इसकी शिकायत थाने में की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। किशोरी के पिता ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

परिजनों ने बताया कि दुष्कर्म का आरोपी दीपक निवासी महरौली और किशोरी के पिता वेवसिटी क्षेत्र में मजदूरी करते हैं। वह रोजाना साथ ही आते-जाते हैं। एक साथ काम करने के कारण आरोपी दीपक का घर में आना-जाना हो गया।

करीब दो साल पहले उसने किशोरी से दुष्कर्म किया। उसने किशोरी को धमकी दी कि अगर उसने किसी को इस बारे में बताया तो वह पिता की हत्या कर देगा। उसका पिता रोजाना उसके साथ जाता है। इससे डरी किशोरी ने किसी प्रकार की शिकायत अपने परिजनों से नहीं की। बेचारी चुपचाप यौन शोषण झेलती रही। किशोरी अपने मामा के घर गई थी।

इसी दौरान आरोपी ने फोन कर उसे धमकी देनी शुरू की। किशोरी को तनाव में देख उसके मामा ने फोन ले लिया और आरोपी की बातें सुन लीं। इसके बाद घटना का खुलासा हुआ। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी दीपक को गिरफ्तार कर लिया गया है।


यह भी पढ़ें : Ghaziabad News: दूध ने करवाया सास बहू के बीच विवाद,पति ने पिटाई कर दिया तीन तलाक


जिस पर पिता को था भरोसा, उसी ने की घिनौनी वारदात
पुलिस को पूछताछ में किशोरी के पिता ने बताया कि वह दीपक पर बहुत भरोसा करते थे। परिवार के हर सुख-दुख में उसे शामिल करते थे, लेकिन यह नहीं पता था कि उसी भरोसे को तोड़कर दोस्त उसकी बेटी के साथ ऐसी घिनौनी हरकत कर देगा। किशोरी और उसके परिजन उसकी करतूत से आहत हैं।