scriptगाजीपुर में गरजे सीएम मोहन यादव,बोले- ये राम और कृष्ण का चुनाव | CM Mohan Yadav attacked SP candidate Afzal Ansari in Ghazipur | Patrika News
गाजीपुर

गाजीपुर में गरजे सीएम मोहन यादव,बोले- ये राम और कृष्ण का चुनाव

UP Lok Sabha Election 2024: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 19 मई को गाजीपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित किया।

गाजीपुरMay 19, 2024 / 07:29 pm

Aman Kumar Pandey

CM MOHAN YADAV

MP CM Mohan Yadav Election campaigns in Ghazipur: गाजीपुर लोकसभा से बीजेपी उम्मीदवार पारस राय के समर्थन में आज यानी रविवार 19 मई को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने गाजीपुर में यादव वोटर्स को साधने की कोशिश की। 

गाजीपुर से सपा कैंडिडेट अफजाल अंसारी पर बोला हमला

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंच से नारा लगवाया कि बोलो कौन हमारे भाग्य विधाता-गीता गंगा और गौ माता। अफजाल अंसारी पर तंज कसते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा कि कोई इसका जाल तो कोई उसका जाल कोई अफजाल ये जाल में कहां से मछली फंस गयी। उन्होंने आगे कहा कि ये चुनाव बस हमारा आपका चुनाव नहीं है। ये गौ माता, गंगा माता, प्रभु राम और कृष्ण का चुनाव है।

Hindi News/ Ghazipur / गाजीपुर में गरजे सीएम मोहन यादव,बोले- ये राम और कृष्ण का चुनाव

ट्रेंडिंग वीडियो