scriptमिसेज इंडिया का खिताब जीतकर जनपद में लहराया परचम | gonda doctor became mrs-india celebration in the district gonda news | Patrika News
गोंडा

मिसेज इंडिया का खिताब जीतकर जनपद में लहराया परचम

गोंडा बहुमुखी प्रतिभा की धनी एक मेडिकल सेंटर की संचालिका ने राजस्थान के उदयपुर में ऑल इंडिया लेवल पर आयोजित मिसेज इंडिया- 2021 खिताब जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की 2 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया था।

गोंडाDec 25, 2021 / 04:19 pm

Mahendra Tiwari

ms_india.jpeg
बताते चलें कि डॉ अनीता मिश्रा एक सफल चिकित्सक होने के साथ-साथ समाज सेवा में भी अपनी अग्रणी भूमिका निभाती है। देशभर में फैले कोरोना संकट के समय पीपीई किट पहनकर डांस करते एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। यह वीडियो कोरोना से पीड़ित मरीजों का उत्साह बढ़ाने के लिए बनाया गया था।
देश से 24 प्रतियोगियों ने मिसेज इंडिया के फाइनल प्रतियोगिता में भाग लिया, जिसमें अनीता को विजेता घोषित किया गया। अनीता के मिसेज इंडिया बनने पर जनपद में खुशी का माहौल है। इस विषय में जानकारी देते हुए डॉ. अनीता ने बताया कि मिसेज इंडिया प्रतियोगिता वही संस्था कराती है। जो मिस इंडिया व मिस यूनिवर्स के लिए प्रतियोगियों को भेजती है। मिसेज इंडिया के लिए पहले प्रदेश स्तर पर प्रतियोगिता हुई थी। जिसमें उत्तर प्रदेश से अनीता समेत दो लोगों का चयन हुआ था। फिर गुरुवार को मिसेज इंडिया का फाइनल राउंड था। जिसमें पूरे देश की 24 महिलाओं ने प्रतिभाग किया। उन्होंने बताया कि मिसेज इंडिया प्रतियोगिता कराने वाली संस्था प्रतिभाग करने वाली शादीशुदा महिलाओं की सुंदरता, उनकी प्रतिभा डांस, गीत आदि तथा उनके सामाजिक कार्यों का आकलन अपनी टीम से करवाती है। उसके बाद प्रदेश स्तर का ऑडीशन होता है। जिसमें चयनित महिलाओं को फाइनल में प्रस्तुति देनी पड़ती है।
निर्णायक मंडल ने डॉ. अनीता मिश्रा को विजेता घोषित कर प्रमाण पत्र व मिसेज इंडिया के ताज से सम्मानित किया।
अनीता मिश्रा के मिसेज इंडिया बनने के बाद बधाई देने वालों का तांता लग गया। उनके पति डॉ. पुण्योदय मिश्र ने कहा कि अनीता डॉक्टर होने के साथ एक बहुमुखी प्रतिभा संपन्न महिला हैं। उन्हें डांस व गाने का विशेष शौक है। अविनाश सिंह, सुधा यादव, अखिलेश शुक्ल, शिवम तिवारी, अनिल सिंह, चांदनी यादव आदि ने खुशी जताई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो