scriptप्रेम पर पहरा युवती ने दे दी जान, पांच गिरफ्तार | Gonda girl guarding her love commits suicide, five arrested | Patrika News
गोंडा

प्रेम पर पहरा युवती ने दे दी जान, पांच गिरफ्तार

एक युवती का एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों को जब यह जानकारी हुई। फिर इस पर पहरा लग गया। इससे नाराज युवती ने मौत को गले लगा लिया।

गोंडाDec 11, 2023 / 08:00 am

Mahendra Tiwari

थाना वजीरगंज जनपद गोंडा

थाना वजीरगंज जनपद गोंडा

एक युवती का एक लड़के से प्रेम प्रसंग काफी दिनों से चल रहा था। इसकी जानकारी जब परिवार के लोगों को हुई तो उन्होंने युवती का मोबाइल छीन लिया। और कुछ दिनों तक आने-जाने पर प्रतिबंध लगा दिया। वहीं प्रेमी के साथी ताना मारने लगे। जिससे नाराज युवती ने घर के बरामदे में छत के हुक से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतका के बाबा ने नातिन को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के मामले में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
गोंडा जिले के वजीरगंज थाना के एक गांव की रहने वाली एक युवती का एक युवक से काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों आपस में बातचीत करते थे। यह पूरा मामला उसके प्रेमी के दोस्त भी जानते थे। धीरे-धीरे यह बात फैलने लगी। परिजनों ने लोक- लाज के भय से प्रेम पर पहरा लगा दिया। युवती की मोबाइल छीन कर रख दिया। उधर प्रेमी बातचीत न होने से नाराज था। उसके मित्र ताना मारने लगे। वह यह बात किसी से कह भी नहीं सकती थी। बीते शनिवार को उसने घर के बरामदे में छत के हुक के सहारे लटक कर मौत को गले लगा लिया। उसके आत्महत्या कर लेने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। युवती के बाबा की तहरीर पर वजीरगंज पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पकड़े गए आरोपियों में बरसाती, मोहन, गंगाराम, सहित पांच लोग शामिल हैं।
प्रभारी निरीक्षक बोले- आरोपी भेजे गए जेल

प्रभारी निरीक्षक वजीरगंज ने बताया कि मृतका के बाबा की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया गया था। आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वाले पांचो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामले की विवेचना चल रही है।

Hindi News/ Gonda / प्रेम पर पहरा युवती ने दे दी जान, पांच गिरफ्तार

ट्रेंडिंग वीडियो