scriptसांसद खेल स्पर्धा कार्यक्रम में, युवक को लगा करंट हुई मौत, बुझ गया घर का चिराग | Gonda MP sports event Youth electrocuted to death | Patrika News
गोंडा

सांसद खेल स्पर्धा कार्यक्रम में, युवक को लगा करंट हुई मौत, बुझ गया घर का चिराग

सांसद खेल स्पर्धा कार्यक्रम में पानी पीने गए युवक को अचानक करंट लग गया। जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

गोंडाDec 09, 2023 / 05:24 pm

Mahendra Tiwari

img-20231209-wa0005.jpg
गोंडा जिले के सरयू डिग्री कॉलेज करनैलगंज में आज सांसद खेल स्पर्धा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह लगातार एक माह से खेल कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं। उसी क्रम में आज खेल स्पर्धा कार्यक्रम का आयोजन सरयू डिग्री कॉलेज में किया गया था। कार्यक्रम में कैटर्स का काम कर रहे एक युवक को करंट लग गया। उसके साथियों ने तत्काल उसे सीएचसी कर्नलगंज पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया।
गोंडा जिले के कर्नलगंज कोतवाली के गांव गुमदहा के रहने वाले राजकुमार यादव उर्फ राजू बाबा कैटर्स के यहां काम करता था। शनिवार को कर्नलगंज के सरयू डिग्री कॉलेज में सांसद खेल स्पर्धा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें अतिथियों को भोजन बनाने के लिए कैटरस को बुलाया गया था। उसी में काम करने के लिए राजकुमार भी गया था। खाना बनाते समय राजकुमार को प्यास लग गई। वह टैंकर के पास पानी पीने गया था। कैटरस के मालिक किसन ने बताया कि सांसद के कार्यक्रम में खाना बनाने गए थे। उन्होंने कहा कि टैंकर में तो हजारों लोगों ने पानी पिया होगा। मुझे इस बात की जानकारी नहीं है, कि टैंकर में करंट उतरा या जमीन में जिससे उसकी चपेट में यह आ गए। जिससे यह आकस्मिक घटना घट गई। उसने बताया कि उनके साथ मौके पर और जो मजदूर थे। वह इन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए हैं। मृतक राजकुमार के परिवार में उसकी मां पत्नी और तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। राजकुमार के पिता की मौत पहले ही हो चुकी थी। राजकुमार किसी तरह मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था। राजकुमार की मौत के बाद अब घर में कमाने वाला कोई भी सदस्य नहीं है। यह सूचना जैसे घर पर पहुंची उसकी बूढी मां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। और दहाड़ मार कर रोती-रोती बदहवास हो गई।
प्रभारी निरीक्षक बोले- करंट लगने से हुई युवक की मौत

प्रभारी निरीक्षक करनैलगंज ने बताया कि सरयू डिग्री कॉलेज में खेल का कार्यक्रम था। उसी में करंट लगने से युवक की मौत हो गई है। फिलहाल ऐसी सूचना उन्हें मिली है। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Hindi News/ Gonda / सांसद खेल स्पर्धा कार्यक्रम में, युवक को लगा करंट हुई मौत, बुझ गया घर का चिराग

ट्रेंडिंग वीडियो