30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गन्ने के खेत में ले जाकर किया दुष्कर्म, पुलिस कंपलेन करने पर दी घर फूंकने की धमकी

गोंडा के स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया गया है

2 min read
Google source verification
rape

गन्ने के खेत में ले जाकर किया दुष्कर्म, पुलिस कंपलेन करने पर दी घर फूंकने की धमकी

गोंडा. समाज में कितना भी लोगों को इस महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर कई आवाज उठा ले, लेकिन कुछ लोगों की नियत कभी नहीं बदलती। चाहे छोटी लड़कियां हों या युवा लड़कियां या फिर महिलाएं हों, समाज में कई भी सेफ नहीं है। गोंडा के स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया गया है।

लापरवाही दिखा रही पुलिस

स्थानीय थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया है। इस बात की शिकायत पीड़िता के पिता ने पुलिस थाने की। लेकिन पुलिस इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है। वे मामले में अनभिज्ञता जता रही है।

उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने घर पर सो रही 14 साल की लड़की को गांव का ही एक व्यक्ति ने मुंह बांधकर गन्ने के खेत में ले गया। खेत में ले जाकर वह उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। इस बात से डरी लड़की चीखने चिल्लाने लगी, जिसकी आवाज सुनकर गांव वाले वहां आए।

फरार हो गया आरोपी

इससे पहले की गांव के लोग वहां पहुंचकर आरोपी को पकड़ पाते, वो फरार हो गया। अगली सुबह पीड़ित लड़की को लेकर उसके माता पिता पुलिस थाने पहुंचे और तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की। लेकिन पुलिस ने उन्हें दिनभर बैठाए रखा और शाम होने पर कहा जाए कल आना।

जान से मारने की मिली धमकी

पीड़ित के पिता के अनुसार आरोपी ने उन्हें मुकदमा दर्ज करवाने पर घर फूंकने और जान से मारने की धमकी दी है। आरोपी बिना किसी डर के घूम रहा है। उस कोई फर्क नहीं पड़ता उसने क्या किया है और उसे इस बात की सजा मिल सकती है। उल्टा वो धमकी दे कर पीड़िता के परिवार को और डरा रहा है। पुलिस भी मामले में कुछ नहीं कर रही है और लापरवाही दिखा रही है, जिससे पीड़ित परिवार की मुश्किलें और बढ़ गयी हैं।

Story Loader