7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खूनी संघर्ष में दो महिला सहित आधा दर्जन ग्रामीण घायल 

किशुनदासपुर में पड़ोसी निडर होकर आधे दर्जन साथियों के साथ पड़ोस के अतुल उपाध्याय के घर पर हमला बोल कर पुरुषों को कौन कहे महिलाओं और घर के बच्चों को भी धारदार हथियार और लाठी डण्डे से पीट-पीट कर गम्भीर रूप में घायल कर दिया। 

less than 1 minute read
Google source verification

image

Akansha Singh

Dec 21, 2016

gonda

gonda

गोण्‍डा। 2017 का चुनाव जैसे-जैसे करीब आता जा रहा है गांवों से लेकर शहरों तक खूनी संघर्ष शुरू हो गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में जहां प्रधानी चुनाव के रंजिश को लेकर व जमीन जायदाद को लेकर आये दिन खूनी संघर्ष हो रहा है। जमीन जायदाद के आगे लोग अब अपना और पराया भी भूल चुके हैं। थोड़ी-थोड़ी बात को लेकर लाठी डण्डा और धारदार हथियार से हमला कर देना कोई मायने नहीं रखता।

बीते 15 दिसम्बर को जिले में अपराधों के नियंत्रण को लेकर 100 डायल की लगभग चार दर्जन गाड़िया उपलब्ध कराई गई। उसके बावजूद अपराध में नियंत्रण होना कारगर साबित नहीं हो रहा है। यह बात अलग है कि 100 डायल की सक्रियता को लेकर एक आध माह में अपराधों में कमी अवश्य आयेगी।

देखें वीडियो-

कोतवाली मनकापुर के बंदरहा किशुनदासपुर में पड़ोसी निडर होकर आधे दर्जन साथियों के साथ पड़ोस के अतुल उपाध्याय के घर पर हमला बोल कर पुरुषों को कौन कहे महिलाओं और घर के बच्चों को भी धारदार हथियार और लाठी डण्डे से पीट-पीट कर गम्भीर रूप में घायल कर दिया। मामूली कहासुनी के उपरांत उनके पतियों के बीच जमकर मारपीट हुई जिसमें एक बुजुर्ग महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें बुजुर्ग महिला धर्मराजी को मनकापुर से लखनऊ रिफर कर दिया गया लखनऊ पहुंचने से पूर्व धर्मराजी की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें

image