करीब चार महीने तक दोनों फेसबुक के सहारे ही एक दूसरे का मोबाइल नम्बर हासिल कर मोबाइल पर प्यार की छलांग भरने लगे। इसके बाद दोनों में बातचीत होने लगी और दोस्ती प्यार में प्रगाढ़ होती गयी। इसी बातचीत के दौरान दोनों ने तय करके एक रात घर से भागने की योजना बनाई। तय वक्त पर प्रेमी रात एक दोस्त के साथ गाड़ी लेकर पहुंच भी गया। रात करीब साढ़े ग्यारह बजे लड़की घर से निकल कर जैसे ही गाड़ी में बैठी, पुलिस कस्बे में किराने की दुकानों और गोदामों का चेकिंग अभियान चला रखा था। इसी दौरान घर से भाग रहे प्रेमी-प्रेमिका और उसका दोस्त पुलिस के हत्थे चढ़ गया।