1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Murder Mystery ब्यूटीशियन बेडरूम में इस अवस्था में मिली, पुलिस कर रही माथापच्ची

पति गए थे टहलने, पड़ोसी भी हैरान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोरखपुर

•

image

Dheerendra Vikramadittya

•

Updated: 12 Sep 2018, 1:41 AM IST

beautician

ब्यूटीशियन

गोरखपुर में एक महिला की अज्ञात बदमाशों ने बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात के वक्त महिला के पति मार्निंग वाॅक पर गए हुए थे। वापस लौटे तो पत्नी खून से लथपथ बेड पर पड़ी थी। पत्नी की हालत देखकर वह चिल्लाएं तो उनके किराएदार दौडे़ हुए पहुंचे। हत्या की वारदात के बाद पूरे मोहल्ले में सनसनी फेल गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच गई। एसएसपी शलभ माथुर ने भी मौका-ए-वारदात का मुआयना किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
तिवारीपुर क्षेत्र के सूर्य विहार काॅलोनी में पानी टंकी के पास सुनील सिंह का मकान है। वह अपनी पत्नी रेनू सिंह के साथ रहते हैं। मकान के अन्य हिस्से को उन्होंने किराए पर दे रखा है। पत्नी रेनू सिंह ब्यूटी पार्लर चलाती हैं।
मंगलवार की सुबह रोज की भांति सुनील सिंह मार्निंग वाॅक पर निकले। वाॅक से जब वह वापस लौटे तो घर के अंदर का दृश्य देखकर अवाक रह गए। घर में सामान बिखरे पड़े थे। अनहोनी की आशंका में वह अपने बेडरूम में गए तो देखा खून से लथपथ उनकी पत्नी रेनू पड़ी थी। आसपास काफी सामान बिखरा पड़ा था।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रेनू को किसी धारदार हथियार से बेरहमी से मारा गया है।
पति सुनील सिंह के अनुसार वह मार्निंग वाॅक से लौटे तो उनकी पत्नी रेनू खून से लथपथ बेड पर पड़ी थी। उन्होंने बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी।
उधर, मौके पर पहुंचे पुलिस के आला अधिकारियों ने वारदात स्थल का मुआयना करने के बाद शव को पोस्टमार्टम को भेजवा दिया। पुलिस हत्या की वजहों को फिलहाल तलाश रही है। शहर के पाॅश इलाके में इस दुस्साहसिक हत्या से पुलिस के इकबाल को एक बार फिर चुनौती मिली है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार कर रही है।
एसएसपी शलभ माथुर का कहना है कि जल्द ही हत्या का पर्दाफाश पुलिस कर लेगी।

बड़ी खबरें

View All

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश