
फोटो सोर्स: सोशल मीडिया, लव जिहाद हिंदुओं का पारिवारिक ढांचा बिगाड़ने की साजिश
बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक नीरज दौनेरिया विभिन्न कार्यक्रमों के सिलसिले में गोरखपुर प्रवास पर थे। मंगलवार को मीडिया से बातचीत करते हुए इस्लामिक जिहाद और ईसाई मिशनरियों से भविष्य में खतरे के प्रति सनातनियों को आगाह किया। उन्होंने कहा कि इस्लामिक जेहाद की भावना से मतांतरण भारत की प्रमुख समस्या है।
इसके पीछे की मानसिकता देशद्रोही मानसिकता का विकास करता है। वर्तमान में लैंड जेहाद का प्रचलन बढ़ा है। इसमें सरकारी जमीनों पर कब्जा कर रोहिंग्या व बांग्लादेशी मुस्लिमों को बसाया जा रहा है। उन्हें जनसंख्या बढ़ाने का अवसर दिया जा रहा है।
कहा कि लैंड जेहाद व लव जेहाद का लक्ष्य हिंदू आबादी को कम कर 2047 तक भारत को इस्लामिक राष्ट्र बनाना है।
बजरंग दल पलायन नहीं पराक्रम की भावना से काम करता है। वर्तमान में विदेशी शक्तियां लैंड जेहाद, लव जेहाद आदि के जरिये भारत को विखंडित करने का प्रयास कर रही है। इस्लामिक जेहादी व ईसाई मिशनरियां दोनों का उद्देश्य भारत को कमजोर करना है। इस्लामिक जेहादियों का उद्देश्य भारत में इस्लामिक राष्ट्र की स्थापना है।राष्ट्रीय संयोजक ने इस्लामिक जेहाद की भावना से मतांतरण को भारत की प्रमुख समस्या बताया है।
ईसाई मिशनरियों का उद्देश्य भारत को विखंडित करना है। इसके लिए ज्वलंत उदाहरण के रूप में नागालैंड, मिजोरम, अरुणाचल व मणिपुर को देखा जा सकता है। राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि बजरंग दल का उद्देश्य सेवा के माध्यम से ही समाज को जोड़ते हुए व्याप्त कुरीतियों समाप्त करना है। लव जेहाद की शिकार बच्चियों तथा महिलाओं को मुक्त कराकर उनकी घर वापसी कराना है। इसके लिए बजरंग देश के सभी प्रखंडों में काम कर रहा है।
राष्ट्रीय संयोजक ने बताया कि अबतक बजरंग दल ने लगभग 90 लाख गायों की रक्षा की है। मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया है। इस संगठन के प्रयास से जम्मू कश्मीर में हिंदुओं की संख्या बढ़ी है। युवाओं को युद्ध, लक्ष्य भेदन, दंड का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कार्यकर्ताओं को त्रिशूल दीक्षा के माध्यम से धर्म और देश की रक्षा का संकल्प दिलाया जा रहा है।
Published on:
09 Jul 2025 02:46 pm
बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
