
प्रदीप सुविज्ञ
पत्रिका न्यूज नेटवर्क, गोरखपुर. Gorakhpur: फिल्म निर्देशक प्रदीप सुविज्ञ की गोरखपुर में बनी पहली फिल्म '39 सस्पेंडेड’ को सात समुंदर पार सराहना मिली है। 'सस्पेंडेड’ लंदन में हुए 'यूरोप फिल्म फेस्टिवल’ में इंडिपेंडेंट फीचर फिल्म की कैटेगरी में बेस्ट फिल्म चुनी गई है। फिल्म सरकारी सिस्टम पर तंज करती है।
फिल्म '39 सस्पेंडेड’ की खास बात ये कि इस फिल्म के निर्देशक से लेकर कलाकार तक सब गोरखपुर के ही रहने वाले हैं। फिल्म की पूरी शूटिंग भी गोरखपुर के ही लोकेशंस पर हुई है। एसे में यूरोप फिल्म फेस्टिवल में इसे पुरस्कार से सम्मानित किया जाना गोरखपुर के लिये गर्व की बात है। फिल्म के कलाकार अशोक महर्षि का कहना है कि इस फिल्म से गोरखपुर के कलाकारों को विश्व पटल पर बड़ी पहचान मिली है।
ये हैं फिल्म के कलाकार
फिल्म में नवनीत जायसवाल, रतन सिन्हा, अनूप स्वामी, शिवानी, मीनाक्षी, उदयन मुखर्जी, संजय रैना, संतोष श्रीवास्तव ने अपने अभिनय से सजाया है। उनके अलावा रवि शंकर खरे, अशोक महर्षि, राज किशोर, शैलेश, आसिफ जहीर, अजीत सिन्हा, तन्वी, रविंद्र, रंगधर, पीयूष, रवि अवस्थी, रचना धुलिया और अर्पिता आदि ने भूमिकाएं निभाई हैं।
प्रदीप सुविज्ञ ने मीडिया से बताया है कि उनकी फिल्म सस्पेंडेड पूरी तरह से गोरखपुर में ही बनकर तैयार हुई है। कलाकार से लेकर शूटिंग लोकेशंस, डबिंग, बैकग्राउंड म्यूजिक, साँग रिकाॅर्डिंग समेत सबकुछ गोरखपुर में ही किया गया है। एडिटिंग श्याम बेनेगल के प्रिय एडिटर रहे सुविख्यात अमीम सिन्हा और संगीत केके सिंह ने दिया है।
Published on:
02 Aug 2021 01:04 pm
बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
