15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अक्षय तृतीया पर गोरखपुर में दौ सौ करोड़ से अधिक का कारोबार,बाजार गुलजार

अक्षय तृतीया पर खरीददारी को लेकर गोरखपुरवासियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।किसी ने अपने नए घर में प्रवेश किया तो किसी ने बाइक व कार खरीदी।किसी ने ज्वेलरी तो किसी ने कपड़े खरीदे। लोगों का इस उत्साह ने व्यापार में जबरदस्त बढ़ोत्तरी की है।मंगलवार देर रात तक दो सौ करोड़ से अधिक का कारोबार होने की उम्मीद है।Jewelers did a business of 15,000 crores on Akshaya Tritiya, market buzzed after two years of lockdown

2 min read
Google source verification
akhya_tri.jpg

मंगलवार को अक्षय तृतीया पर बहुत ही शुभ संयोग बना हुआ है।यह संयोग तीस वर्षो बाद बना है। लोग भी इस शुभ संयोग पर अपने सारे काम निपटाते दिखे। किसी से कार खरीदी तो किसी ने बाइक।किसी ने ज्वैलरी खरीदी तो किसी ने कपड़े। कुल मिलाकर लोगों की भारी भीड़ सड़कों पर देखी गयी।इस पर्व पर शहर के गोलघर, हिन्दी बाजार, घंटाघर, अलीनगर, असुरन और रुस्तमपुर के सराफा मार्केट में ग्राहकों को शानदार ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं।

अक्षय तृतीया और ईद के चलते मॉर्केट में काफी भीड़-भाड़ देखने को मिल रही है। रियल एस्टेट, कपड़ा मार्केट अपने बूम पर है। अक्षय तृतीया के शुभ मुहूर्त पर शहर भर में करीब कई सौ गृह प्रवेश हुए। जबकि सुबह से ही बाजारों में ज्वैलरी आदि की जबरदस्त खरीदारी की जा रही है। अनुमान के दो सौ करोड़ से अधिक की खरीददारी होगी।

इस मुहूर्त में हुई खरीददारी-

ज्योतिषाचार्य अमित कुमार के अनुसार 3 मई को सूर्योदय 5 बजकर 30 मिनट से और तृतीया तिथि का मान सम्पूर्ण दिन और बुधवार तडक़े 5 बजे तक रहेगा।इसी प्रकार रोहिणी नक्षत्र भी सम्पूर्ण दिन और रात को 1 बज कर 35 मिनट, इस दिन शोभन योग भी दिन में 3 बज कर 3 मिनट और मातंग नामक औदायिक योग है। इस दिन चार बड़े राशि उच्च स्थिति में होंगे, अक्षय तृतीया के दिन चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृषभ, शुक्र अपनी उच्च राशि मीन में, शनि अपनी स्वराशि कुंभ में जबकि बृहस्पति अपनी स्वराशि मीन में मौजूद होंगे। ऐसे में पूरे दिन व रात खरीददारी हुई।
आकर्षक ऑफर लुभा रहे ग्राहकों को-
शहर के ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वैल्स के डायरेक्टर वैभव सराफ के अनुसार ऐश्प्रा ने अक्षय तृतीया पर अपने ग्राहकों के लिए एक विशेष ऑफर शुरू किया है। ऑफर में 50 हजार तक का सोना खरीदने पर एक लकी ड्रॉ कूपन मिल रहा है। कूपन ऐश्प्रा के किसी भी शोरूम पर बॉक्स में डालें और 4 मई को बाइक का लकी ड्रॉ होगा। जबकि मेगा लकी ड्रॉ जिसमें कार है वह 6 मई
को होगा।


इसके अलावा ज्वैलरी पर मेकिंग चार्ज पर 20% तक की छूट भी दी जा रही है। परंपरा जेम्स एंड ज्वेल्स के ऑनर संजय अग्रवाल ने बताया कि हमारे यहां किसी भी खरीद पर सोने का सिक्का और अन्य निश्चित उपहार मिलेंगे। साथ ही डायमंड पर 20 प्रतिशत का ऑफर है। हमारे यहां दस हजार से अधिक ज्वेलरी डिजाइन की रेंज है। इसी तरह कई दुकानों पर आकर्षक ऑफर देखने को मिल रहे हैं।