15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गोरखपुर

CM योगी को काला झण्डा दिखाने वालों की रिहाई के लिये विश्वविद्यालय गेट पर बड़ा प्रदर्शन

गोरखपुर अस्पताल हादसे के बाद मुख्यमंत्री को काला झण्डा दिखाने वालों की रिहाई के लिये सड़क पर उतरे छात्र।

Google source verification

गोरखपुर. बीआरडी मेडिकल कॉलेज में मासूमों की मौत के बाद जांच में लीपापोती का आरोप लगा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को काला झंडा दिखाने वाले छात्रों के समर्थन में गुरुवार को छात्रों में विवि गेट पर प्रदर्शन किया।

छात्रों को रोकने के लिए गेट को पहले ही पुलिस ने बंद कर दी थी। गेट पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना था कि उनका छात्र संघ अध्यक्ष अमन यादव व कई निर्दोष छात्र गिरफ्तार हैं। मासूमों की हत्यारी सरकार जनता की आवाज को दबाना चाहती है। जो भी सरकार के खिलाफ आवाज उठा रहा उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया जा रहा और जेल के डाल दिया जा रहा।

बता दें बीआरडी मेडिकल कॉलेज में बच्चों की मौत के बाद रविवार को मुख्यमंत्री ने दौरा किया था। निरीक्षण के बाद उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस कॉलेज के प्रशासनिक भवन में की थी। शाम को कैंपस से एयरपोर्ट लौटते समय मुख्यमंत्री को मेडिकल कॉलेज गेट पर समाजवादी पार्टी के डॉ.राजेश यादव, गोरखपुर विवि छात्र संघ अध्यक्ष अमन यादव समेत कुछ छात्रों ने नारेबाजी करते हुए काला झंडा दिखाने की कोशिश की।

 

काला झंडा दिखाये जाने से पुलिस सकते में आ गई। सबको जबरिया पकड़ कर पुलिस जीप में लाद थाने लाया गया। देर रात में मुकदमा लिखकर जेल भेज दिया गया। इस घटना से गुस्साएं छात्रों ने अपने अध्यक्ष के समर्थन में आज बंद का आह्वान कर प्रदर्शन किया। छात्र गिरफ्तार छात्रों को न्याय देने की मांग कर रहे थे।

 

इस प्रदर्शन में छात्रनेता शिवशंकर गौड़, अनूप मधेसिया, अनूप यादव, संतोष यादव, ईश्वर, पंकज यादव, आदेश खरवार, हेमंत यादव, धनञ्जय आर्य, अमन कुमार, सुधीर यादव, अमित कुमार गुप्ता, दारा यादव, तुषार यादव, विवेक चौधरी, भास्कर चौधरी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

by  DHIRENDRA GOPAL