scriptJewar Airport: मुआवजे की मांग कर रहे 43 किसानों को पुलिस ने लिया हिरासत में | farmers protest in jewar demanding compensation 43 detained | Patrika News
ग्रेटर नोएडा

Jewar Airport: मुआवजे की मांग कर रहे 43 किसानों को पुलिस ने लिया हिरासत में

Highlights

बढ़ी दर से मुआवजे की मांग को लेकर किसानों ने किया प्रदर्शन
यमुना एक्सप्रेस-वे (Yamuna Express way) पर जाम लगाने जा रहे थे किसान
किसानों को हिरासत में लेकर भेजा गया पुलिस लाइन

ग्रेटर नोएडाSep 23, 2019 / 04:59 pm

lokesh verma

jewar-airport.jpg
ग्रेटर नोएडा. गौतमबुद्ध नगर (Gautam Buddh Nagar) में जेवर एयरपोर्ट (Jewar Airport) के लिए जमीन अधिग्रहण के खिलाफ किसानों ने मोर्चा खोल दिया है। किसानों ने बढ़ी दर से मुआवजे की मांग करते हुए धरना-प्रदर्शन तेज कर दिया है। सोमवार काे पुलिस प्रशासन से किसानों नोक-झोंक भी हुर्इ है। बताया जा रहा है कि प्रदर्शन के दौरान 43 किसानों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
यह भी पढ़ें

28 हजार आया बिजली का बिल, बुजुर्ग पिता के अपमान पर इकलौते बेटे ने किया सुसाइड, देखें Video

जेवर के पुलिस उपाधीक्षक शरदचंद शर्मा का कहना है कि सोमवार की सुबह किसान बड़ी संख्या में एकत्रित होकर दयानतपुर गांव से प्रदर्शन के लिए निकले थे। किसान जेवर कस्बे का बाजार बंद कराने आैर यमुना एक्सप्रेस-वे (Yamuna Express way) पर जाम लगाने जा रहे थे। इस दौरान जिला प्रशासन ने किसानों को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी मांगों पर अड़ गए। उन्होंने बताया कि 43 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। यह देखकर अन्य किसान मौके से लौट गए हैं। उन्होंने बताया कि हिरासत में लिए गए किसानों को फिलहाल पुलिस लाइन भेजा गया है।
इस संबंध में किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह का कहना है कि वह सात सूत्रीय मांगों को लेकर लंबे समय से संघर्षरत हैं, लेकिन सरकार उनकी सुनवार्इ नहीं कर रही है। सिंह का कहना है कि वह शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन करने गए थे, लेकिन जिला प्रशासन ने किसानों को जबरन हिरासत में लिया है।

Home / Greater Noida / Jewar Airport: मुआवजे की मांग कर रहे 43 किसानों को पुलिस ने लिया हिरासत में

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो