scriptIMD Weather: 26 और 27 फरवरी को ओलावृष्टि और बर्फ़बारी का अलर्ट, देखें अपने जिलों के मौसम का हाल | Hailstorm and snowfall alert in southern districts of UP adjoining MP on 26-27 | Patrika News
ग्रेटर नोएडा

IMD Weather: 26 और 27 फरवरी को ओलावृष्टि और बर्फ़बारी का अलर्ट, देखें अपने जिलों के मौसम का हाल

Hailstorm and Snowfall Warning: पूर्वी ,पश्चिमी और दक्षिणी उत्तर प्रदेश में मौसम का हो तेजी के साथ बदलाव, मौसम विभाग अलर्ट।

ग्रेटर नोएडाFeb 25, 2024 / 09:24 am

Ritesh Singh

Western Disturbance

Western Disturbance

IMD Weather Update Today 25 February : देश के मौसम में बदलाव जारी है जाते जाते सर्दी और सता रही है, कहीं बारिश के रूप में ठंड बढ़ रही है तो कहन ओलावृष्टि और बर्फ़बारी में मौसम को सर्द कर दिया है। भारत मौसम विभाग ने अपने ताजा बुलेटिन में बताया है कि 26 और 27 फरवरी को मध्य भारत के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि और बर्फ़बारी हो सकती है। प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम पारा दिन-ब-दिन ऊपर जा रहा है। उरई और रात को बस्ती में सबसे अधिक गर्मी रही। इसके विपरीत चुर्क में दिन में और प्रयागराज और नजीबाबाद में रात में सबसे अधिक ठंड रही।
 

मौसम केन्द्र के पूर्वानुमान के मुताबिक रविवार को प्रदेश के सभी जिलों में मौसम सूखा रहेगा। लखनऊ में आंशिक बदली रहेगी। बीच-बीच में तेज धूप निकलेगी और 5 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है। यहां दिन का तापमान 26 डिग्री व रात का तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।
 

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक 26 और 27 फरवरी को मध्य प्रदेश से सटे उत्तर प्रदेश के दक्षिण जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। उन्होंने बताया कि शनिवार को चुर्क में बारिश हुई है। रविवार को बाकी जिलों में तेज धूप निकलेगी और सुबह-शाम ठंड रहेगी। लखनऊ में शुक्रवार रात ठंड रही। यहां रात का तापमान 10.3 डिग्री रिकार्ड हुआ। यह सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस नीचे था।



प्रदेश में दिन के समय सबसे अधिक ठंड चुर्क में पड़ी, जहां अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। यह सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस नीचे था। दिन के समय सबसे अधिक गर्मी उरई में रिकॉर्ड हुई, जहां अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री रिकार्ड हुआ। यह सामान्य से 4.1 डिग्री सेल्सियस ऊपर था।
मौसम विभाग का ओलावृष्टि और बारिश का अलर्ट (India Meteorological Department)

(IMD Weather ) मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा कि अगले पांच दिनों तक भारी बारिश की कोई चेतावनी नहीं है लेकिन मध्य भारत के मध्य प्रदेश और विदर्भ में 26 फरवरी को ओलावृष्टि होने की संभावना हैं इसके अलावा मध्य प्रदेश , विदर्भ और छत्तीसगढ़ में 27 को ओलावृष्टि हो सकती है।

सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में हुई ओलावृष्टि और बारिश (India Meteorological Department)

भारत मौसम विभाग के वैज्ञानिक ने जारी बुलेटिन में बताया कि पिछले 24 घंटों में सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि हुई और अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश भी दर्ज की गई है, इसके अलावा हिमालय क्षेत्र में जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में मध्यम बारिश हुई और बर्फ़बारी हुई वहीं पूर्वी भारत के तटीय क्षेत्रों में कुछ जगह मध्यम बारिश हुई।



IMD वैज्ञानिक ने बताया कि न्यूनतम तापमान पंजाब हरियाणा और उत्तर प्रदेश को छोड़कर अन्य सभी राज्यों में सामान्य के आसपास रहा , इन तीनों राज्यों में न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस के बीच गिरावट देख गई, वहीं अधिकतम तापमान की बात की जाये तो लगभग पूरे भारत में ये सामान्य रहा।
 

आईएमडी ने दो दिन बाद फिर मौसम बदलने के संकेत दिए है , मौसम विभाग ने 26 और 27 को मध्य भारत में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है , वहीं पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में भी 26 और 27 फरवरी को बारिश और बर्फ़बारी होने की संभावना जताई हैं, मौसम में ये परिवर्तन नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण हो रहे हैं।
 

मौसम प्रणाली की बात करते हुए मौसम विज्ञानिक ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ ट्रफ़ के रूप में पाकिस्तान पर केन्द्रित है, एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन मराठवाडा पर बना हुआ है इससे एक ट्रफ़ लाइन तमिलनाडु की तरफ और दूसरी ट्रफ़ लाइन तटीय आंध्र प्रदेश की तरफ जा रही है इसके अलावा एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन राजस्थान के ऊपर भी दिखाई दे रहा है।
यह भी पढ़ें

लखनऊ से 10 पीपीएस अफसरों के तबादले, जारी हुई लिस्ट

मौसम वैज्ञानिक ने पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा कि अगले पांच दिनों तक भारी बारिश की कोई चेतावनी नहीं है लेकिन मध्य भारत के मध्य प्रदेश और विदर्भ में 26 फरवरी को ओलावृष्टि होने की संभावना हैं इसके अलावा मध्य प्रदेश , विदर्भ और छत्तीसगढ़ में 27 को ओलावृष्टि हो सकती है।
Western Disturbance

Hindi News/ Greater Noida / IMD Weather: 26 और 27 फरवरी को ओलावृष्टि और बर्फ़बारी का अलर्ट, देखें अपने जिलों के मौसम का हाल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो