वहीं, परमाणु समझौते से बाहर निकलने के बाद अमरीका ईरान पर फिर से प्रतिबंध लगा रहा है। यहीं वजह है कि रुहानी देश के हितों को सुरक्षित रखने के लिए ईयू देशों से समर्थन मांग रहा है। बता दे कि अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ सख्त रूख अपनाए हुए है। अमरीका ने इसी साल मई में ईरान के साथ हुए परमाणु समझौते से हटने का ऐलान किया था।