
जेएएच में दो घंटे की ओपीडी में पहुंचे 577 मरीज, खांसी-जुकाम के ज्यादा
ग्वालियर। होली की छुट्टी के कारण बुधवार को जेएएच में दो घंटे की ओपीडी सुबह 9 से 11 बजे तक संचालित की गई, जिसमें 577 मरीज पहुंचे। मंगलवार को होली के चलते ओपीडी नहीं चली थी। बुधवार को ओपीडी में सर्दी, खांसी से पीडि़त 58 बच्चे पहुंचे। साथ ही मुरार जिला अस्पताल में भी दो घंटे की ओपीडी लगाई गई।
मौसम में आ रहे बदलाव के कारण इन दिनों सर्दी, खांसी के मरीज काफी संख्या में आ रहे हैं। इससे अस्पतालों में मरीजोंं की भीड़ लग रही है। कई दिनों से जेएएच की ओपीडी में तीन से चार हजार मरीज इलाज कराने पहुंच रहे हैं। अन्य अस्पतालों में भी कुछ ऐसी ही स्थिति है।
आज से पूरे समय के लिए ओपीडी
दो दिन की छुट्टी के बाद गुरुवार से पूरे समय के लिए ओपीडी लगेगी। इससे यहां आने वाले मरीजों की संख्या में इजाफा होगा। दो दिनों से गंभीर मरीज ही यहां पर पहुंच रहे है।
Published on:
11 Mar 2020, 10:24 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.