3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक अध्यापक को दो जगह सहायक केंद्राध्यक्ष बनाया, गलती पता चली तो मचा हडक़ंप

अधिकारियों ने आंतरी में पदस्थ वरिष्ठ अध्यापक राजीव झा की ड्यूटी ग्वालियर के एएमआइ शिशु मंदिर परीक्षा केंद्र व भितरवार हायर सेकंडरी स्कूल परीक्षा केंद्र पर लगा दी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Rahul Aditya Rai

•

Updated: 29 Feb 2020, 12:58 AM IST

एक अध्यापक को दो जगह सहायक केंद्राध्यक्ष बनाया, गलती पता चली तो मचा हडक़ंप

एक अध्यापक को दो जगह सहायक केंद्राध्यक्ष बनाया, गलती पता चली तो मचा हडक़ंप

ग्वालियर। हायर सेकंडरी और हाईस्कूल की मार्च में होने वाली परीक्षा के लिए शिक्षा विभाग के अधिकारी तैयारियों में जुटे हैं। इसी बीच शुक्रवार को आंतरी में पदस्थ एक व्याख्याता को ग्वालियर और भितरवार में सहायक केन्द्राध्यक्ष बनाने का मामला सामने आया। गलती पकड़े जाने पर सुधार किया गया और ग्वालियर के केन्द्र पर दूसरे शिक्षक को नियुक्त किया गया।

दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा में प्राचार्य को केंद्राध्यक्ष व वरिष्ठ व्याख्याता को सहायक केंद्राध्यक्ष बनाया जा रहा है। अधिकारियों ने आंतरी में पदस्थ वरिष्ठ अध्यापक राजीव झा की ड्यूटी ग्वालियर के एएमआइ शिशु मंदिर परीक्षा केंद्र व भितरवार हायर सेकंडरी स्कूल परीक्षा केंद्र पर लगा दी।

शुक्रवार यह गलती पता चलने पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों में हडक़ंप मच गया। वरिष्ठ अध्यापक झा को पहले भितरवार में एसीएस बनाए जाने की सूचना मिली। इस पर उन्होंने ज्वॉइनिंग कर ली। इसके बाद पुन: शिक्षा विभाग से एएमआइ शिशु मंदिर पर एसीएस बनाए जाने का पत्र पहुंचा तो विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया। इसके बाद अफसरों ने गलती सुधारकर एएमआइ शिशु मंदिर पर उनकी जगह हाकिम सिंह को नियुक्त किया।

सीएस व एसीएस को बदला
शुक्रवार को बोर्ड परीक्षा के एक केंद्र प्रभारी और एक सहायक परीक्षा केंद्र प्रभारी को बदला गया। तानसेन नगर स्थित निजी स्कूल के परीक्षा केंद्र पर प्रभारी आरपी मांझी को बनाया गया था। उनका स्वास्थ्य लंबे समय से खराब था, इसलिए उनके स्थान पर शिवओम सक्सेना को नियुक्त किया गया। इसी तरह डबरा स्थित हायर सेकंडरी स्कूल क्रमांक-2 परीक्षा केंद्र पर सहायक केंद्राध्यक्ष राजेश स्वर्णकार थे, उन्होंने मेडिकल बोर्ड द्वारा अनफिट होने का प्रमाण पत्र शिक्षा विभाग के अधिकारियों के समक्ष पेश किया। इसके बाद उनकी ड्यूटी निरस्त की गई।

बड़ी खबरें

View All

ग्वालियर

मध्य प्रदेश न्यूज़