27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिटी हेल्थ प्लान को तैयार करने से पहले एक वार्ड को बनाया जाए मॉडल

केंद्र सरकार के शहरी विकास मंत्रालय ने देश की 100 स्मार्ट सिटी में से ग्वालियर को सिटी हेल्थ प्लान बनाने की जिम्मेदारी सौंपी है
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Prashant Sharma

•

Updated: 8 Jun 2019, 1:51 AM IST

 City Health Plan

सिटी हेल्थ प्लान को तैयार करने से पहले एक वार्ड को बनाया जाए मॉडल

ग्वालियर. केंद्र सरकार के शहरी विकास मंत्रालय ने देश की 100 स्मार्ट सिटी में से ग्वालियर को सिटी हेल्थ प्लान बनाने की जिम्मेदारी सौंपी है। यह प्लान एक गैर सरकारी संगठन की सहायता से तैयार किया जाना है। पांच वर्ष की अवधि वाले इस प्लान को स्मार्ट सिटी के जरिए केंद्र सरकार को सौंपा जाएगा। इसके आधार पर अन्य शहरों में भी प्लानिंग होगी। प्लानिंग को लेकर कलेक्टर अनुराग चौधरी ने शुक्रवार को अधिकारियों की बैठक लेकर निर्देश दिए कि समग्र स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर व्यवस्थाएं की जाएं और सभी विभाग बेहतर स्वास्थ्य प्रबंधन के लिए काम करें। सिटी हेल्थ प्लान तैयार करने के लिए सबसे पहले हम शहर के एक वार्ड को मॉडल बनाकर हेल्थ प्लान तैयार करें, इसके बाद सभी विभागीय अधिकारी अपने-अपने विभाग की योजनाओं के जरिए वहां काम करें। इससे पहले चयनित वार्ड का सर्वे कराकर वहां के सभी पहलुओं को परखा जाए ताकि जो भी जरूरी काम में उनकी प्राथमिकता तय की जा सके। कलेक्टर ने यह भी कहा कि यह काम सिर्फ स्वास्थ्य विभाग का नहीं है, बल्कि सभी को मिलकर प्रयास करना पड़ेंगे, खासकर महिला बाल विकास, शिक्षा विभाग और स्मार्ट सिटी को अपनी महत्वपूर्ण भूमिका गंभीरता से निभाना पड़ेगी।

, बैठक में जिपं सीईओ शिवम वर्मा, स्मार्ट सिटी सीईओ महीप तेजस्वी, नगर निगम अपर आयुक्त राजेश श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।