
छूट कर भाग रही थी इसलिए मुंह दबाकर मार डाला, फिर मैने वापस आकर खाई आइसक्रीम
ग्वालियर। रेप और हत्या के आरोपी ने ने खुलासा किया है कि बच्ची को वह आईसक्रीम के बहाने गार्डन से बाहर लेकर निकला था तो गली में सामने से चार-पांच लड़के आते दिखे। उनसे बचने के लिए मैरिज गार्डन की खिड़की की तरफ मुंह कर खड़ा हो गया जिससे उन्हें लगे कि वह बच्ची का परिजन है और शादी खिड़की में से किसी से बात कर रहा है।
उनकी नजरों से बचकर बच्ची को जंगल में ले गया वहां दुष्कर्म के बाद बच्ची उसके चंगुल से छूटकर भागी थी, लेकिन उसे रास्ता नहीं पता था। इसलिए पगडंडी से नीचे खंदक में पत्थरों पर गिर पड़ी। जोर से रोई तो उसका मुंह दबा दिया। कुछ देर छटपटा कर निढाल हो गई, उसे घसीट कर पगडंडी तक लाया फिर करीब 300 मीटर दूर पहाड़ी पर ले जाकर झाडि़यों में फेंक दिया। आशंका है कि बच्ची उस वक्त जिंदा रही है लेकिन रात भर जख्मी हालत में पड़े रहने से उसकी मौत हो गई। वारदात कर करीब डेढ़ घंटे बाद फिर वापस शादी में लौटा, वहां किसी को बच्ची के गायब होने का पता नहीं था तो बेफ्रिक होकर आईसक्रीम खाकर अपने घर लौटा, सुबह उठने पर घटना पूरी बस्ती में पता चल चुकी थी तो चुपचाप घर से चला गया।
रिश्तेदार पहुंचे एसपी ऑफिस, किया हंगामा
मासूम का हत्यारा पकड़ा गया है पता चलने पर बच्ची के पिता और रिश्तेदार एसपी ऑफिस पहुंच गए। उनकी जिद थी कि पुलिस एक बार हत्यारे को उनके हवाले कर दे तो उसे एेसी सजा देंगे कि फिर कभी किसी बच्ची की तरफ आंख नहीं उठाएगा। बच्ची के पिता ने बिलखते हुए पुलिस से कहा कि हम हाथ जोड़ते हैं हत्यारे को कुछ देर के लिए हमारे हवाले कर दो, उसे हम गन्ने की मशीन में डाल देंगे। हमारी बेटी की जान लेने वाले को जिंदा नहीं छोड़ेंगे। परिजन का आक्रोश देखकर पुलिस ने उन्हें समझाया हत्यारे को कानून भी कड़ी सजा देगा।
क्राइम रिकार्ड खंगाल रहे
मासूम के साथ बेरहम वारदात करने वाले जितेन्द्र कुशवाह की कुंडली भी खंगाली जा रही है। आशंका है कि आरोपी इससे पहले भी अपराधों में शामिल रहा होगा। इसलिए सभी थानों से उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
Published on:
23 Jun 2018 10:48 am

बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
