
weather update मध्यप्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। जिसके बाद प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि हुई है। अचानक बारिश होने के कारण एक बार फिर तापमान तेजी से गिर गया है और ठिठुरन फिर बढ़ गई है। प्रदेश में कई जगहों पर पिछले 2 दिनों से बादलों ने डेरा डाला हुआ है। ऐसे में संभावना है कि अभी करीब 5 दिन तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो प्रदेश में कई जगह हल्की बारिश का दौर 28 जनवरी के बाद भी जारी रहेगा। 28 जनवरी को एक तीसरा सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ, जम्मू कश्मीर, हिमालय और उत्तराखंड में बर्फबारी करवाएगा। जिसके कारण 31 जनवरी तक मैदान इलाके में तापमान में कमी देखी जाएगी। इसके साथ ही बादलों का आवागमन जारी रहेगा।
पश्चिमी विक्षोभ का असर
मौसम के जानकारों के अनुसार प्रदेश के सभी जिलों पर पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल रहा है। इसी के चलते भोपाल में रुक-रुक कर हो रही बारिश से मौसम सुहावना बना हुआ है। दिनभर बादल छाने के बाद मंगलवार और बुधवार को प्रदेश के कई जिलों में बारिश देखने को मिली है। ऐसे में भोपाल के अलावा रायसेन, ग्वालियर के अलावा चंबल और विदिशा इलाके में भी बारिश से मौसम सुहावना बना हुआ है, जबकि तापमान में गिरावट जारी है।
चेतावनी
मप्र के रायसेन जिले में कई जगह ओलावृष्टि देखने को मिली है। इसके अलावा गुरुवार को प्रदेश के अलग-अलग हिस्से में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। सतना, रीवा, गुना, दतिया, छतरपुर और पन्ना में बारिश का अलर्ट जारी किया गया। इसके साथ ही ग्वालियर चंबल और भिंड गोहद तस्वीर में ओले गिरने का पूर्वानुमान जताया गया है। टीकमगढ़, देवास, मुरैना और गुना में भी बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। 26 से 28 जनवरी के बीच बुंदेलखंड सागर और रीवा संभाग में भी बारिश की चेतावनी जारी की गई है जबकि ग्वालियर, इंदौर, भोपाल में गरज चमक और बिजली गिरने की संभावना भी जताई गई है।
1. ग्वालियर का 1 फरवरी तक का मौसम कैसा रहेगा? : Gwalior weather 27 january to 01 febraury
27-जनवरी: शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री व अधिकतम तापमान 19.0 डिग्री रहने की संभावना है वहीं इस दिन मध्यम कोहरा बना रहेगा।
28-जनवरी: शनिवार को न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री व अधिकतम तापमान 19.0 डिग्री रहने की संभावना है। इस दिन बारिश या आंधी या धूल भरी आंधी की संभावना के साथ आंशिक रूप से बादल भी छाए रहेंगे।
29-जनवरी: रविवार को न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री व अधिकतम तापमान 20.0 डिग्री रहने की संभावना है। इस दिन बारिश या आंधी या धूल भरी आंधी की संभावना के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।
30-जनवरी: सोमवार को न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री व अधिकतम तापमान 20.0 डिग्री रहने की संभावना है। इस दिन भी बारिश या गरज के साथ आंधी या धूलभरी आंधी की संभावना के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।
31-जनवरी: मंगलवार को न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री व अधिकतम तापमान 21.0 डिग्री रहने की संभावना है। इस दिन कोहरा या धुंध बना रहेगा।
01-फ़रवरी: बुधवार को न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री व अधिकतम तापमान 21.0 डिग्री रहने की संभावना है। इस दिन भी कोहरा या धुंध बना रहेगा।
बारिश के आसार
जनवरी के अंत तक पश्चिमी विक्षोभ के कारण ग्वालियर चंबल सहित 5 संभागों में बारिश की संभावना हैं। गणतंत्र दिवस और बसंत पंचमी के मौके पर भी बारिश की चेतावनी जारी करते हुए कहा गया था कि शाम 5:00 बजे से एक बार फिर से मौसम में बदलाव होगा। जिससे सामान्य के नीचे तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। वर्तमान में चक्रवाती हवा का क्षेत्र निर्मित हुआ है जबकि एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जबकि 28 जनवरी को एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा।
2. जबलपुर का 1 फरवरी तक का मौसम कैसा रहेगा? : Jabalpur weather 27 january to 01 febraury
27-जनवरी: शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री व अधिकतम तापमान 23.0 डिग्री रहने की संभावना है वहीं इस दिन सुबह-सुबह कोहरा या धुंध छाई रहेगी।
28-जनवरी: शनिवार को न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री व अधिकतम तापमान 25.0 डिग्री रहने की संभावना है, वहीं इस दिन धुंध रहेगी।
29-जनवरी: रविवार को न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री व अधिकतम तापमान 25.0 डिग्री रहने की संभावना है, वहीं इस दिन धुंध रहेगी।
30-जनवरी: सोमवार को न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री व अधिकतम तापमान 23.0 डिग्री रहने की संभावना है, वहीं इस दिन बारिश या गरज के साथ आंधी या धूल भरी आंधी की संभावना के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।
31-जनवरी: मंगलवार को न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री व अधिकतम तापमान 23.0 डिग्री रहने की संभावना है, वहीं इस दिन कोहरा या धुंध रहेगी।
01-फरवरी: बुधवार को न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री व अधिकतम तापमान 23.0 डिग्री रहने की संभावना है, वहीं इस दिन कोहरा या धुंध रहेगा।
3. इंदौर का 1 फरवरी तक का मौसम कैसा रहेगा? : Indore weather 27 january to 01 febraury
27-जनवरी: शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री व अधिकतम तापमान 23.0 डिग्री रहने की संभावना है वहीं इस दिन सुबह-सुबह कोहरा या धुंध छाई रहेगी।
28-जनवरी: शनिवार को न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री व अधिकतम तापमान 23.0 डिग्री रहने की संभावना है, वहीं इस दिन धुंध रहेगी।
29-जनवरी: रविवार को न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री व अधिकतम तापमान 23.0 डिग्री रहने की संभावना है, वहीं इस दिन बारिश या गरज के साथ आंधी या धूल भरी आंधी की संभावना के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।
30-जनवरी: सोमवार को न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री व अधिकतम तापमान 23.0 डिग्री रहने की संभावना है, वहीं इस दिन सुबह-सुबह कोहरा या धुंध छाई रहेगी।
(ध्यान रहे कि इंदौर के आसपास {मुख्य रूप से रतलाम व नीमच में} के क्षेत्रों में 29 से 30 जनवरी के बीच ओलावृष्टि भी हो सकती है।)
31-जनवरी: मंगलवार को न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री व अधिकतम तापमान 23.0 डिग्री रहने की संभावना है, वहीं इस दिन कोहरा या धुंध छाई रहेगी।
01-फ़रवरी: बुधवार को न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री व अधिकतम तापमान 23.0 डिग्री रहने की संभावना है, वहीं इस दिन कोहरा या धुंध छाई रहेगी।
4. भोपाल का 1 फरवरी तक का मौसम कैसा रहेगा? : Bhopal weather 27 january to 01 febraury
27-जनवरी: शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री व अधिकतम तापमान 22.0 डिग्री रहने की संभावना है वहीं इस दिन मध्यम कोहरा रहेगा।
28-जनवरी: शनिवार को न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री व अधिकतम तापमान 23.0 डिग्री रहने की संभावना है, वहीं इस दिन सुबह-सुबह कोहरा या धुंध छाई रहेगी।
29-जनवरी: रविवार को न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री व अधिकतम तापमान 23.0 डिग्री रहने की संभावना है, वहीं इस दिन बारिश या गरज के साथ आंधी या धूल भरी आंधी की संभावना के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।
30-जनवरी: सोमवार को न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री व अधिकतम तापमान 23.0 डिग्री रहने की संभावना है, वहीं इस दिन बारिश या गरज के साथ आंधी या धूल भरी आंधी की संभावना के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।
31-जनवरी: मंगलवार को न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री व अधिकतम तापमान 23.0 डिग्री रहने की संभावना है, वहीं इस दिन कोहरा या धुंध छाई रहेगी।
01-फरवरी: बुधवार को न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री व अधिकतम तापमान 24.0 डिग्री रहने की संभावना है, वहीं इस दिन कोहरा या धुंध छाई रहेगी।
बारिश का अलर्ट जारी
पाकिस्तान पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ के कारण उड़ीसा के आसपास एक प्रति चक्रवात की स्थिति निर्मित हो गई। 30 जनवरी के बीच ठंड बढ़ने के आसार जताने के साथ ही आसमान में बादलों का आवागमन जारी रहेगा। ऐसे में यहां बिजली की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। भोपाल के अलावा ग्वालियर चंबल संभाग के जिले सहित शहडोल और इंदौर में भी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
Published on:
27 Jan 2023 02:49 am

बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
