17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अरुण यादव ने के निशाने पर मंत्री, बोले बड़ी बात…

अपनी गलतियों को छुपाने का काम कर रही है भाजपा

less than 1 minute read
Google source verification
Arun Subhash Yadav

#Arun Subhash Yadav

ग्वालियर. भारतीय जनता पार्टी पर कटाक्ष करते हुए कांग्रेस नेता अरुण यादव ने कहा, भाजपा नेताओं की बुद्धि भ्रष्ट हो चुकी है। प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा अपने विभाग को नहीं सभांल पा रहे हैं। अगर सरकार और प्रशासन एक्टिव होता तो खरगोन जैसी घटना नहीं होती। अपनी गलतियों को छुपाने के लिए कुछ भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा, दिग्विजय सिंह के 10 साल के कार्यकाल को उठाकर देख लें मध्य प्रदेश में एक भी सांप्रदायिक घटना और दंग नहीं हुआ।
भिंड में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने आए कांग्रेस नेता अरुण यादव ने कहा, वर्तमान का परिदृष्ट स्पष्ट कर रहा है कि चुनावी मौसम शुरू हो गया है, मप्र हमेशा शांति का टापू रहा है और यहां सब मिलकर काम करते रहे हैं। उस वातावरण को कैसे दूषित किया जाए उसकी की परिकल्पना लेकर काम किया जा रहा है। इसलिए प्रदेश में इस तरह का माहौल भारतीय जनता पार्टी बना रही है। यह उनकी पुरानी आदत है।
यादव ने मुख्यमंत्री चौहान के बुलडोजर मामा बनने पर कटाक्ष करते हुए कहा्र, यदि प्रदेश की व्यवस्था ठीक होती, तो बुलडोजर की जरूरत नहीं पड़ती। व्यवस्थाओं को सुधारने के बाद भाजपा के नेता केवल मध्यप्रदेश को दूषित करने का काम कर रहे हैं। ग्वालियर प्रवास के दौरान कांग्रेस नेता अरुण यादव ने कहा, खरगोन जैसे दंगों के लिए भारतीय जनता पार्टी की सरकार ही दोषी है। यदि समय रहते प्रशासन और पुलिस ने व्यवस्थाओं को बेहतर कर लिया होता तो शायद ऐसी घटनाएं नहीं होगी। मध्यप्रदेश एक शांति का प्रदेश रहा है ऐसे दंगें होना नहीं चाहिए।