3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छात्रों के लिए बैडमिंटन कोर्ट अब तक नहीं बना, ग्राउंड में नहीं कोई खेल सामग्री

पटेल सीएम राइज स्कूल में तैयार नहीं हुआ खेल मैदान, स्कूल में काम के लिए एक करोड़ मिले, जिसमें 80 लाख रुपए खर्च

less than 1 minute read
Google source verification
msg371872977-7606.jpg

ग्वालियर. हजीरा स्थित पटेल सीएम राइज स्कूल के मैदान में छात्रों के लिए बैडमिंटन खेलने के लिए न तो कोर्ट है, न खेल सामग्री है। स्कूल के छात्र प्रदेश स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन प्रैक्टिस के लिए ग्राउंड तैयार नहीं हुआ है। एक साल पहले स्कूल की नई बिल्डिंग, गेट और ग्राउंड बनाने के लिए नगर निगम ने एक करोड़ की राशि जारी की थी। विद्यालय में अब तक 80 लाख रुपए खर्च किए जा चुके हैं। विद्यालय में चल रहे सभी काम दिसंबर में पूरे किए जाने हैं, लेकिन छात्रों के लिए खेल सामग्री व ग्राउंड का काम शुरू नहीं किया गया है। विद्यालय में नई बिल्डिंग का काम पूरा हो चुका है, गेट का काम जारी है। ग्राउंड में छात्रों के लिए बैडमिंटन कोर्ट, बास्केट बॉल कोर्ट, योग सामग्री, खेलकूद के झूले आदि बनाया जाना है। स्कूल के मैदान में सरदार पटेल की प्रतिमा भी लगाई जानी है। पहले यह प्रतिमा छात्रों के कक्ष के पास लगी हुई थी।

गेट बनते ही ग्राउंड का काम होगा

विद्यालय में सभी जरूरी काम पूरे हो चुके हैं। गेट का काम बचा हुआ है, उसके बाद ग्राउंड का काम कराया जाएगा। ग्राउंड बनेगा तो छात्रों को खेल की एक्टिविटी कराने में आसानी रहेगी। अभी इसी मैदान में छात्रों को योग और अन्य गतिविधियां कराई जाती हैं।
-जितेन्द्र सिंह भदौरिया, प्राचार्य पटेल स्कूल

दो माह में पूरा कर लेंगे काम

विद्यालय के लिए एक करोड रुपए जारी हुए थे, जिसमें 80 लाख रुपए खर्च हो चुके हैं। अब स्कूल के मैदान में बास्केट बॉल और बैडमिंटन का कोर्ट आदि तैयार किए जाने हैं। ये काम लगभग 2 माह में पूरा कर लिया जाएगा। छात्रों को कोई असुविधा न हो इसलिए कार्य जल्द पूरा कराने की कोशिश करेंगे।

संजय शर्मा, इंजीनियर, जिला शिक्षा केन्द्र

Story Loader