
बेहतर प्रदर्शन करने वाले 42 खिलाड़ी सम्मानित
ग्वालियर. जिला ताइक्वांडो संघ ग्वालियर ब्लैक बेल्ट परीक्षा पास करने वाले खिलाडियों का जिला संघ की शाखा स्कूल ऑफ ताइक्वांडो जयेन्द्रगंज पर सर्टिफिकेट और स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया।
ग्वालियर एम्योच्योर ओलंपिक एसोसिएशन के सचिव शिववीर सिंह भदौरिया, ग्वालियर महारष्ट्र समाज के सचिव नितिन जायसवाल, जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष रणवीर सिंह तोमर, सचिव अजय गुप्ता, उपाध्यक्ष रविंद्र सिंह कौरव एवं सयुक्त सचिव अक्षय कैन ने किया। सम्मान समारोह में 34 खिलाडियों को ब्लैक बेल्ट फस्र्ट डेन, 7 को सेकंड ब्लैक बेल्ट सेकंड डेन, 1 खिलाडी को फोर्थ डेन का सर्टिफिकेट दिया। समारोह में कोच शुभम पटेरिया, अनीता कैन, संध्या संध्या रिछारिया, प्रिया राठौर शामिल थीं।
सम्मानित होने वाले खिलाडिय़ों में ब्लैक बेल्ट फोर्थ डेन कृतिका सिंह राजपूत, ब्लैक बेल्ट सेकंड डेन नेहा कुशवाह, भारती पाल, अंशिका कुशवाह, वंश शर्मा, अंगद अभयंकर, अभिषेक कौरव, विनोद सिंह, ब्लैक बेल्ट फस्र्ट डेन: सौभाग्य शर्मा, प्रशांत कुशवाह, माधव ओझा, वैष्णवी त्रिपाठी, समीक्षा कुशवाह, गीतिका रवि शर्मा, दिवा जैन, प्रीति जैन, लक्ष्मी सिकरवार, सपना खंबाडकऱ, नैतिक सिंह बिस्ट, ध्रुव अग्रवाल, हेम सिंह, हरेंद्र गुर्जर, चंद्रवीर सिंह राजावत, कृष्णा साहू, शिवम् कुशवाह, यश राजपूत, योगेश यादव, अर्जुन सिंह, प्रज्ञ त्रिपाठी, अमर कुशवाह, उदय सिंह, आदित्यराज मानकर, प्रभव शर्मा, सचिन सिंह, रूद्र झा, आयुष बघेल, यश वर्धन दुबे, ऋतिक लिखार, देव गोखा, यथार्थ शर्मा, पीयूष बघेल, वरुण शर्मा शामिल है।
Published on:
03 Feb 2020 01:15 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
