scriptगंगा में स्नान कर बदला मन, बच्चों की सूरत याद आई तो 9 दिन बाद घर लौट आए व्यापारी दंपति | change suicide mind couple returned home after bathing in Ganga | Patrika News
ग्वालियर

गंगा में स्नान कर बदला मन, बच्चों की सूरत याद आई तो 9 दिन बाद घर लौट आए व्यापारी दंपति

व्यापारी ने पार्टनर पर लगाया 40 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, बोले- बच्चों की सूरत नजर आई और सुसाइड करने की हिम्मत नहीं जुटा पाए..

ग्वालियरApr 14, 2021 / 08:20 pm

Shailendra Sharma

gwalior_sucide.png

ग्वालियर. बच्चों को घर पर छोड़ पत्नी के साथ घर से सुसाइड नोट छोड़कर खुदकुशी करने निकला व्यापारी आखिरकार 9 दिन बाद सकुशल घर लौट आया है। व्यापारी ने सुसाइड नोट में अपने पार्टनर पर 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। व्यापारी के पत्नी सहित घर से जाने के बाद से पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई थी लेकिन पुलिस उन तक पहुंच पाती इससे पहले ही व्यापारी दंपति अपने घर सकुशल वापस लौट आया। वापस लौटने पर दंपति ने बताया कि वो गंगा नदी में स्नान करने के बाद सुसाइड नहीं कर पाए।

 

ये भी पढ़ें- मैच के आखिरी ओवर में विवाद, बॉलर ने बैट छीनकर बल्लेबाज के सिर में मारा, मौत

 

गंगा में स्नान के बाद बदला मन
शहर की वर्षा कॉलोनी के रहने वाले कारोबारी ब्रजेश प्रजापति 5 अप्रैल की रात पत्नी प्रीति को लेकर सुसाइड करने के लिए घर से निकले थे। 9 दिनों बाद वापस घर लौटने पर व्यापारी ब्रजेश ने बताया कि पहले तो उसने ग्वालियर में ही पत्नी के साथ सुसाइड करने की कोशिस की लेकिन वो हिम्मत नहीं जुटा पाए। इसके बाद वो हरिद्वार चले गए जहां गंगा में स्नान करने के बाद उन्हें अपने बच्चों के चेहरे नजर आए और उनका मन बदल गया। उन्होंने सुसाइड का इरादा त्यागा और अपने घर वापस लौट आए।

 

ये भी पढ़ें- बेटे की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाए बूढ़े पिता, अंतिम संस्कार से लौटते वक्त तोड़ा दम

 

घर पर छोड़ा था दो पेज का सुसाइड नोट
घर से निकलने से पहले व्यापारी ब्रजेश प्रजापति ने दो पेज का एक सुसाइड नोट भी छोड़ा था। जिसमें उन्होंने पार्टनर मनोज प्रजापति पर 40 लाख रुपए हड़पने का आरोप लगाते हुए खुदकुशी करने की बात लिखी थी। इतना ही नहीं सुसाइड नोट में ब्रजेश ने अपने छोटे भाई के लिए ये भी लिखा था कि वो अपने भाई-भाभी की मौत का बदला पार्टनर मनोज प्रजापति से जरुर ले। ब्रजेश और उसकी पत्नी के घर वापस न लौटने और सुसाइड नोट मिलने के बाद उनके परिजन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद से ही पुलिस दोनों की तलाश में जुटी हुई थी। अब जब दोनों वापस लौट आए हैं तो पुलिस ने उनके बयानों के आधार पर पार्टनर पर लगाए गए धोखाधड़ी के आरोपों की जांच शुरु कर दी है। पुलिस ने पार्टनर मनोज प्रजापति को भी पूछताछ के लिए बुलाया है जिससे कि व्यापारी ब्रजेश के सामने बैठाकर पूछताछ की जाएगी।

देखें वीडियो- स्वास्थ्य मंत्री की गृह विस सांची में खुली स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की पोल

https://www.dailymotion.com/embed/video/x80lc6l

Home / Gwalior / गंगा में स्नान कर बदला मन, बच्चों की सूरत याद आई तो 9 दिन बाद घर लौट आए व्यापारी दंपति

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो