आइटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर के स्कूल ऑफ लॉ की ओर से स्नातकोत्तर कानूनी अध्ययन और सामाजिक कानूनी अनुसंधान केंद्र ने मानवाधिकार एवं क्लीनिकल लीगल एजुकेशन इन कोटेक्स्ट ऑफ मल्टी डाइमेंशनल अप्रोच टू सोशल जस्टिस’ विषय पर 15 दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम किया। विषय विशेषज्ञ के रूप में न्यायामूर्ति डॉ. सतीश चंद्रा, इलाहबाद हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश और वरिष्ठ अधिवक्ता सुप्रीम कोर्ट डॉ. आशा वर्मा, भोपाल से डॉ. बीपी सिंह, रायपुर से डॉ. योगेंद्र श्रीवास्तव, इंदौर से प्रोफेसर डॉ. एनके पगारिया, प्रोफेसर अंजुली शर्मा, दिल्ली से विधि प्रोफेसर डॉ. अनुपम झा, लखनऊ से डॉ. अभिषेक तिवारी, संयुक्त निदेशक महिला एवं बाल विकास निदेशालाय भोपाल डॉ. एसके शर्मा, डॉ. मोना पुरोहित आदि शामिल हुए।