7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ब्रांडेड कंपनी का टैग लगाकर बेची जा रही है नकली सीमेंट, घर बनाने वाले सावधान !

मध्य प्रदेश में नकली सीमेंट बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, ब्रांडेड कंपनी का टैग लगाकर बाजार में हो रही थी सप्लाई, पुलिस ने छापामारी करके 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, गोदाम भी किया सील।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 27 Sep 2022, 12:47 PM IST

News

ब्रांडेड कंपनी का टैग लगाकर बेची जा रही है नकली सीमेंट, घर बनाने वाले सावधान !

ग्वालियर. किसी भी सामान्य व्यक्ति के लिए घर बनाना अपने जीवन का सबसे बड़ा सपना होता है। मध्यम वर्गीय व्यक्ति जीवनभर गाढ़ी कमाई जोड़कर अपने लिए मकान बनाने की इच्छा रखता है। लेकिन, मध्य प्रदेश के मिलावटखोर, आम लोगों के इस सपने से बड़ा खिलवाड़ कर रहे हैं। सूबे के ग्वालियर में पुलिस ने एक ऐसी फैक्ट्री का भांडाफोड़ किया है, जो ब्रांडेड सीमेंट का टैग लगाकर बाजार में नकली सीमेंट खपा रही थी।

बता दें कि, ग्वालियर के मुरार थाना इलाके में क्राइम ब्रांच और मुरार पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नकली सीमेंट बनाने वाली फैक्ट्री का भांडाफोड़ किया है। छापामार कारर्वाई के दौरान पुलिस ने फैक्ट्री से दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि, फैक्ट्री के गोदामों में 300 से अधिक नकली सीमेंट की बोरियां छुपा कर रखी हुईं थीं, जिन्हें छापामार टीम ने जब्त करते हुए संबंधित फैक्ट्री और उसके गोदाम को सील कर दिया है।

यह भी पढ़ें- Big Breaking : PFI के ठिकानों पर NIA की फिर बड़ी छापामार कारर्वाई, 8 शहरों से 25 संदिग्ध गिरफ्तार


अल्ट्राटेक लिखे बैग जब्त

पुलिस का मानना है कि, संबंदित फैक्ट्री से नकली सीमेंट बनाने का गोरखधंधा संचालित था और ब्रांडेड कंपनियों के बैग में नकली सीमेंट भरकर बाजार में सप्लाई की जाती थी। ये गोदाम मुरार थाना क्षेत्र के जहांगीरपुरी इलाके में स्थित है। सीमेंट के बैगों पर अल्ट्राटेक लिखा हुआ, लेकिन इसमें जो सीमेंट भरी है, वो नकली बताई जा रही है। छापामार टीम को 300 तैयार बैग्स के साथ साथ मौके से करीब 6 हजार खाली बैग भी मिले हैं, जिनपर अल्ट्राटेक सीमेंट का टैग लगा है। इस धंधे में कुल कितने लोग शामिल हैं, इस बारे में पुलिस गोदाम संचालक से पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें- देवी के नौ रूपों का अलग अंदाज में वर्णन कर रही है ये 7 साल की यूट्यूब स्टार, देखकर आप भी रह जाएंगे दंग


धोखाधड़ी और कॉपीराइट एक्ट के तहत केस दर्ज

पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में अपना नाम अंकित नरवरिया और गोलू राठौर बताया हैं। फिलहाल पुलिस इस बात की जांच में जुटी है कि, फैक्ट्री से अबतक शहर के साथ साथ प्रदेश में कहां कहां संबंधित माल सप्लाई किया गया है। पुलिस का मानना है कि, इस गौरखदंधे में कुछ बड़े और सफेदपोश लोगों के चेहरे के नामों का भी खुलासा हो सकता है। पुलिस ने अल्ट्राटेक कंपनी से भी भी इस संबंध में संपर्क किया है। मामले में धोखाधड़ी और कॉपीराइट एक्ट के तहत केस दर्ज किया जा रहा है।

मवेशी काटने ले जाने के शक में 7 लोगों की बेरहमी से पिटाई का VIDEO