28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देवी के नौ रूपों का अलग अंदाज में वर्णन कर रही है ये 7 साल की यूट्यूब स्टार, देखकर आप भी रह जाएंगे दंग

-7 साल की उम्र में यूट्यूब स्टार है ये बच्ची-अलग अंदाज में करती हैं नवरात्रि पर देवी मां के नौ रूपों का वर्णन-यूट्यूब पर व्यूअर्स शिवोही को खासा सराह रहे-IAS विशेष गढ़पाले की बेटी है यूट्यूब स्टार शिवोही
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 27 Sep 2022, 10:48 AM IST

News

देवी के नौ रूपों का अलग अंदाज में वर्णन कर रही है ये 7 साल की यूट्यूब स्टार, देखकर आप भी रह जाएंगे दंग

भोपाल. आजकल के बच्चे बड़े ही क्रिएटिव हैं। इससे पिछली जनरेशन में जिस तरह 6-7 साल के बच्चे डॉक्टर, इंजीनियर, साइंटिस्ट, एस्ट्रोनॉट्स बनने या फिर अपने लक्ष्य को लेकर सपने देखने लगते थे, लेकिन अब इस दशक में पैदा हुए बच्चे सपने देख नहीं रहे हैं, बल्कि देखने वालों को अपने कारनामों से चौंका रहे हैं। कुछ ऐसा ही अलग हटकर कर रही है थर्ड क्लास में पढ़ने वाली महज 7 साल की शिवोही विशेष। इतनी कम उम्र में शिवोही नवरात्रि के अवसर पर देवी के नौ रूपों का वर्णन अलग ही अंदाज में कर रही है। अपने इसी अंदाज के चलते इतनी छोटी सी उम्र में शिवोही आज यूट्यूब स्टार बन चुकी है।


'बेबी प्रिंसेस' नाम के चैनल पर वैसे तो शिवोही के अभी 318 ही सब्सक्राइबर्स हैं। लेकिन, उनके व्यूअर्स की संख्या दिन ब दिन तेजी से बढ़ रही है। शिवोही नवरात्रि के लिए एक खास सीरीज चला रही हैं। इस सीरीज में वो मासूम से अंदाज में देवी मां के नवरात्रि पर्व के हर दिन का महत्व, उसका इतिहास और विशेषता बता रही हैं। व्यूअर्स शिवोही द्वारा दी जाने वाली जानकारी से खासा प्रभावित भी हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें- World Tourism Day 2022 : सबसे अलग हैं मध्य प्रदेश के टॉप-10 पर्यटन स्थल, यहां जाने से खुद को रोक नहीं पाएंगे आप

'शिवोही' यानी- जो खुद भगवान शिव हैं

देवी मां के रूपों का अद्भुत अंदाज में वर्णन करने वाली शिवोही बताती हैं कि, नवरात्रि के लिए यूट्यूब पर इस तरह की सीरीज चलाने की प्रेरणा उन्हें उनके नाम से मिली है। उन्होंने बताया कि, शिवोही नाम का अर्थ है, 'वो जो स्वयं शिव है'। शायद यही कारण है कि, मन में माता के हर दिन विशेष का वर्णन करने की इच्छा जागी और अब वो अपनी वीडियोज में उस जानकारी को प्रिजेंट करने की कोशिश करती हैं, जिनके बारे में कम ही लोगों को पता है। उनका कहना है कि, शायद यही कारण है कि, व्यूअर्स उनकी मेहनत और प्रयास की सराह रहे हैं।


कौन हैं शिवोही ?

नवरात्रि विशेष सीरीज से पहले शिवोही त्योहार, गृहों, एस्ट्रोनॉमी और विज्ञान से जुड़े भी कई खास वीडियोज भी बना चुकी हैं। इन वीडियो में शिवोही द्वारा दी गई इनफॉर्मेशन को भी व्यूअर्स की खासा सराहना मिली है। इससे शिवोही की हॉबीज के बारे में भी पता चलता है। महज 7 साल की शिवोही अभी थर्ड क्लास में पढ़ रही है। लेकिन, उनका फेवरेट सब्जेक्ट माइथोलॉजी और एस्ट्रोनॉमी है। साथ ही, शिवोही को मंदारिन पढ़ने का भी शौक है। बता दें कि, मंदारिन उत्तरी और दक्षिण-पश्चिमी चीन में बोली जाने वाली भाषा है। इसके साथ ही, शिवोही को अलग अलग भाषाओं में रीडिंग करने और ओरिगामी (पेपर से बनी कलाकृति) बनाने का शौक है। वहीं, उन्हें टैनिस खेलने का भी बहुत शौक है।