28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Big Breaking : PFI के ठिकानों पर NIA की फिर बड़ी छापामार कार्रवाई, 8 शहरों से 25 संदिग्ध गिरफ्तार

NIA के इनपुट पर ATS और मध्य प्रदेश पुलिस ने PFI के मध्य प्रदश में स्थित अलग अलग 8 शहरों के ठिकानों पर छापेमारी। 25 संदिग्ध गिरफ्तार। 10 लोगों की अब भी तलाश जारी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 27 Sep 2022, 12:51 PM IST

News

Big Breaking : PFI के ठिकानों पर NIA की फिर बड़ी छापामार कार्रवाई, 8 शहरों से 25 संदिग्ध गिरफ्तार

भोपाल. देश के अलग अलग राज्यों के साथ मध्य प्रदेश में एक बार फिर पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया यानी पीएफाई के 8 अलग अलग जिलों में NIA के इनपुट पर ATS और मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा संयुक्त छापामार कारर्वाई की गई है। बताया जा रहा है कि, राउंड- 2 की इस कार्रवाई में छापामार टीम ने इंदौर, भोपाल, उज्जैन, नीमच, शाजापुर, शयोपुर और गुना में स्थित पीएफआई के ठिकानों से 25 संदिग्धों को हिरासत में भी लिया है। हालांकि, पुलिस टीम अन्य संदिग्धों की भी तलाश में जुटी हुई है।


आपको बता दें कि, मध्य प्रदेश पुलिस ने इंदौर, भोपाल, उज्जैन, नीमच, शाजापुर, शयोपुर और गुना में देर रात को छापामार कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में इंदौर से सईद टेलर निवासी छत्रीबाग, दानिश गौरी निवासी माणिकबाग, तौशिफ छिपा निवासी छिपा बाखल, यूसुफ़ निवासी छिपा बख़ाल, वसीम निवासी ग्रीन पार्क कालोनी को गिरफ़्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इंदौर से कुल आठ संदिग्धों को गिरफ्तार करना था, लेकिन पुलिस के हत्थे अभी पांच ही चड़े हैं। अन्य तीन संदिग्धों का तलाश अभियान जारी है। ये भी बता दें कि, छापामारी के संबंध में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी पुष्टि कर दी है।

यह भी पढ़ें- फसल काटने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, हमलावरों ने ट्रैक्टर में भी लगा दी आग, तमाशबीन बनी रही पुलिस

देर रात में की गई छापामारी

एनआईए द्वारा देशभर में दूसरी बार शुरु की गई छापामार कार्रवाई में PFI के उज्जैन जिले के महिदपुर से भी गिरफ्तारी की गई है। बताया जा रहा है कि, ATS ने उज्जैन से PFI के 4 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, 2 नीमच और 4 शाजापुर से गिरफ्तार किए गए हैं। वहीं, श्योपुर के कोतवाली थाना इलाके से भी 4 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।


PFI पर आरोप

आपको बता दें कि, प्रदेशभर के 35 लोगों पर एजेंसी निगरानी कर रही थी। इनमें से अबतक 25 को गिरफ़्तार किया जा चुका है। अन्य 10 संदिग्धों की तलाश में पुलिस टीम अलग अलग ठिकानों पर छापामार कार्रवाई कर रही है। ये भी बता दें कि, पीएफाई पर टेरर फ़ंडिंग के साथ साथ 2047 तक भारत को इस्लामिक राष्ट्र बनाने की साज़िश रचने का आरोप है। इसी को लेकर ये कार्रवाई की जा रही है। आपको ये भी बता दें कि, सोमवार देर रात पीएफआई के खिलाफ शुरु हुई दूसरे दौर की छापामार कारर्वाई मध्य प्रदेश के साथ साथ देश के आठ अलग अलग राज्यों में की गई है। इस दौरान एक बार फिर NIA के हाथ कुछ अहम सबूत लगने की सूचना मिली है।