24 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एसएएफ की सेकेंड बटालियन में जुआ का अड्डा पकड़ा, दो आरक्षक समेत 10 गिरफ्तार

कंडम आवास परिसर में चल रहा था खेल, एक आरोपी फरार; द्वितीय वाहिनी का आरक्षक निलंबित ग्वालियर। पुलिस महकमे की ही बटालियन में जुआ चलने का खुलासा होने से हड़कंप मच गया। विशेष सशस्त्र बल (एसएएफ) की द्वितीय वाहिनी के पुराने आवास परिसर में चल रहे जुआ अड्डे पर छापेमारी कर पुलिस ने दो आरक्षकों […]

2 min read
Google source verification
आरक्षक पर गिरी गाज

आरक्षक पर गिरी गाज

कंडम आवास परिसर में चल रहा था खेल, एक आरोपी फरार; द्वितीय वाहिनी का आरक्षक निलंबित

ग्वालियर। पुलिस महकमे की ही बटालियन में जुआ चलने का खुलासा होने से हड़कंप मच गया। विशेष सशस्त्र बल (एसएएफ) की द्वितीय वाहिनी के पुराने आवास परिसर में चल रहे जुआ अड्डे पर छापेमारी कर पुलिस ने दो आरक्षकों सहित 10 जुआरियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया। मामले में द्वितीय वाहिनी के आरक्षक को तत्काल निलंबित कर दिया गया है।

वीरान पड़े कंडम आवास बने जुआ का ठिकाना

जानकारी के अनुसार, बटालियन के पुराने आवास कंडम घोषित होने के बाद खाली पड़े हैं। नए आवास आवंटित होने से इस परिसर में आवाजाही लगभग बंद है। इसी सन्नाटे का फायदा उठाकर जुआरियों ने यहां नियमित अड्डा बना लिया था। सोमवार को सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी कर दबिश दी और मौके से जुआ खेलते आरोपियों को पकड़ लिया।

2.90 लाख रुपए और मोबाइल जब्त

तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 2 लाख 90 हजार रुपए नकद और 9 मोबाइल फोन बरामद किए। पकड़े गए आरोपियों में पुरुषोत्तम कुशवाह, अशोक कुशवाह, सत्येन्द्र गुप्ता, राजेश गुप्ता, सुनील तोमर, राहुल यादव, भूरा सिंह, सचिन के अलावा द्वितीय वाहिनी के आरक्षक धीरेन्द्र सिंह और 13वीं वाहिनी के आरक्षक मलखान सिंह शामिल हैं।
घेराबंदी के दौरान राजा थापा नामक आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।

आरक्षक पर गिरी गाज

घटना के बाद विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए द्वितीय वाहिनी में पदस्थ आरक्षक को तत्काल निलंबित कर दिया है। वहीं, 13वीं वाहिनी के आरक्षक के खिलाफ कार्रवाई के लिए संबंधित कमांडेंट को रिपोर्ट भेजी गई है। अधिकारियों को आशंका है कि जुआरियों को परिसर तक पहुंचाने में आरक्षकों की भूमिका हो सकती है।

अधिकारी का बयान

द्वितीय वाहिनी के कमांडेंट राकेश सगर ने बताया कि वीरान पड़े परिसर में जुआ खेलते हुए आरोपियों को पकड़ा गया है। इसमें दो आरक्षक भी शामिल हैं, जिनमें से एक को निलंबित कर दिया गया है, जबकि दूसरे के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा रही है।