scriptखुशखबरी: नई गाइड लाइन लागू, MP की इन 93 लोकेशन पर सस्ती हुई प्रोपर्टी | gwalior properties rate down in these 93 locations became cheaper by 10 to 30 percent after new guideline | Patrika News
ग्वालियर

खुशखबरी: नई गाइड लाइन लागू, MP की इन 93 लोकेशन पर सस्ती हुई प्रोपर्टी

Gwalior Property rate Goes Down: चुनाव आयोग की अनुमति के बाद पंजीयन महानिरीक्षक ने जारी किया आदेश…अब आपके पास है एमपी के इस शहर में प्रोपर्टी खरीदने का सुनहरा मौका…

ग्वालियरApr 04, 2024 / 10:09 am

Sanjana Kumar

new_guideline_of_property_cheapest_property_in_gwalior.jpg

Gwalior Property rate Goes Down: चुनाव आयोग से अनुमति मिलने के बाद पंजीयन महानिरीक्षक ने बुधवार से नई कलेक्टर गाइड लाइन लागू कर दी है। इसमें शहर में 26 फीसदी तक बढ़ोतरी हुई है। जिले में औसतन वृद्धि 13.84 फीसदी की है। जिला मूल्यांकन समिति ने 93 लोकेशन पर 100 फीसदी की बढ़ोतरी की थी, केंद्रीय मूल्यांकन समिति ने उसे घटाकर 70 से 90 फीसदी के बीच कर दिया है।

4 अप्रेल से रजिस्ट्री नई गाइड लाइन पर होंगी। ग्वालियर में 44 नई लोकेशन बनाई गई हैं। अब शहर सहित जिले में 2307 लोकेशन हो गई हैं। 2023-24 में 2294 लोकेशन थीं। वरिष्ठ जिला पंजीयक दिनेश गौतम का कहना है कि केंद्रीय मूल्यांकन समिति ने 100 फीसदी की बढ़ोतरी को निरस्त कर दिया था। उन लोकेशन पर 70 से 90 फीसदी की बढ़ोतरी की है।

 


केंद्रीय मूल्यांकन समिति ने एक अप्रेल से नई गाइड लाइन लागू करने का आदेश जारी कर दिया था। इसके चलते 31 मार्च को 420 रजिस्ट्री हुई थीं, लेकिन पंजीयन महानिरीक्षक ने आचार संहिता का हवाला देते हुए गाइड लाइन लागू करने पर रोक लगा दी थी। नई गाइड लाइन लागू नहीं होने पर लोग राहत महसूस कर रहे थे। नया वित्त वर्ष आरंभ होने के दिन से ही पंजीयन विभाग का सर्वर बंद था, तीसरे दिन भी यह नहीं खुला था। लेकिन नई गाइड लाइन लागू होने के बाद रजिस्ट्री शुरू हो जाएंगी।

 


नई गाइड लाइन में उन कॉलोनियों में क्रेता पर बोझ आएगा, जो हाईवे के आसपास विकसित हुई हैं। इन कॉलोनी में गाइड लाइन कम थी, रजिस्ट्री अधिक थी। इस कारण नई कॉलोनी विकसित होने वाली जगहों पर गाइड लाइन बढ़ाई गई है। इससे यहां अधिक कीमत पर रजिस्ट्री होंगी।
– पुरानी छावनी, बड़ागांव, शिवपुरी लिंक रोड, ग्वालियर वायपास, गिरवाई, तिघरा रोड आदि जगहों पर गाइड लाइन का बोझ अधिक आएगा।

– इस तरह से लोकेशन पर बढ़ाई गई है गाइड लाइन
क्षेत्र 1-10 फीसदी 10-20 फी. 20-30 फी. 30-40 फी. 40-50 फी 50-100 फी 70-90 फीसदी
ग्वालियर 30 166 222 78 129 152 93
डबरा 112 157 61 09 01 04 00
भितरवार 111 58 05 15 01 06 00
योग 253 381 288 102 131 162 9
(लोकेशन पर अलग-अलग गाइड लाइन बढ़ाई गई हैं। शहरी क्षेत्र में 26 फीसदी व गांव में 10.06 फीसदी की बढ़ोतरी आई है।)


क्षेत्र – बढ़ोतरी
– ग्वालियर 26 फीसदी
– डबरा 12.94 फीसदी
– भितरवार 2.6 फीसदी
(तीनों क्षेत्र में औसत बढ़ोतरी 13.84 फीसदी)


क्षेत्र – बढ़ोतरी
– ग्वालियर- 12 फीसदी
– डबरा- 8.2 फीसदी
– भितरवार- 10 फीसदी
(औसतन बढ़ोतरी 10.06 फीसदी)


– क्षेत्र – नई लोकेशन- मर्ज की डिलीट – अब कुल लोकेशन
– ग्वालियर – 44- 28- 14- 1498
– डबरा – 00- 00- 00- 476
– भितरवार – 11- 00- 00- 333
(अब शहर सहित जिले में 2307 लोकेशन हो गई हैं। 2023-24 में 2294 लोकेशन थीं।)

Home / Gwalior / खुशखबरी: नई गाइड लाइन लागू, MP की इन 93 लोकेशन पर सस्ती हुई प्रोपर्टी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो