24 घंटे और संभावना, उसके बाद आमसान हो जाएगा साफ, अगस्त में रहेंगे आसार
ग्वालियर।
मानसून ट्रफ लाइन गुरुवार को भी उत्तर में नहीं खिसक सकी और गुना पर ही स्थिर बनी हुई है। इस वजह से हवा में नमी कम रही और बादलों ने शहरवासियों को निराश कर दिया। बादल शहर के आसपास बरसने के बाद विदा हो गए। मौसम में आए बदलाव से शाम को उमस से राहत मिल गई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में बारिश की संभावना जताई है। यदि 24 घंटे में बारिश नहीं होती है तो अगस्त में बादल बरसेंगे। क्योंकि अगस्त के पहले सप्ताह में नया सिस्टम बन रहा है, जिससे बारिश की संभावना बनेगी।
शहर में 19 जुलाई को बारिश का सिलसिला थम गया था। उसके बाद से मौसम में तेज गति से बदलाव आया। शहर उमस भरी गर्मी से बेहाल है। लोगों को बारिश का इंतजार है। आठ से दिन से शहर में बारिश नहीं हुई है। पिछले दो दिन से शहर में काली घटाएं छा रही है, लेकिन बादल बरस नहीं है। इस वजह से उमस भरी गर्मी हो रही है। अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर होने की वजह से गर्मी की चुभन बढ़ी है।
ये सिस्टम सक्रिय, जिससे मौसम में बदलाव की संभावना
आंध्र प्रदेश तट पर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। यह दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश के ऊपर से होते हुए गुजर जाएगा। आगे बढऩे पर अगले दो दिनों तक हवा में नमी बढ़ेगी।
- मानसून ट्रफ लाइन गुना-कोटा होते हुए राजस्थान तक सक्रिय है।
- पंजाब के पास चक्रवातीय घेरा बना हुआ है।
- आफ शोर ट्रफ भी बनी हुई है। इन सभी कारणों से मौसम में बदलाव के आसार हैं।
अधिकतम तापमान-36.3 डिसे
न्यूनतम तापमान-25.9 डिसेकुल बारिश-361.1 मिमी
पारे की चाल
समय तापमान
05:30 27.0
08:30 28.2
11:30 33.8
14:30 31.6
17:30 30.6