प्रीति ने कहा- पंजे में हरा देती हूं पति को
प्रीति ने कहा कि महिलाएं पंजा लीग में पुरुषों को हरा रही हैं। हमने पिछले साल एक लीग कराई, जिसमें 1100 खिलाड़ी थी। उनमें 300 महिलाएं थी। अधिकतर महिलाओं ने पुरुषों को पटखनी दी थी। हंसते हुए उन्होंने कहा मैं खुद अपने पति को पंजे में हरा देती हूं। इस अवसर पर ग्वालियर आर्म रेसलिंग वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ केशव पाण्डेय, सचिव दीपक तोमर, वल्र्ड चैंपियन मनीष कुमार, सचिन गोयल एवं आशीष प्रताप राठौर भी मौजूद थे।