ग्वालियर

10 साल तक प्यार, अब शादी से इनकार, नाबालिग बनी धोखे का शिकार

होटलकर्मी दस साल तक करता रहा बलात्कार, गर्भपात भी कराया

2 min read
fraud with girl

ग्वालियर। 26 साल की लड़की को अपने ही ब्वॉयफ्रेंड से धोखा मिला है। नाबालिग को इश्क में फंसा कर होटल का कर्मचारी 10 साल तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा। इस दौरान वह गर्भवती हो गई। फरेबी ने फिर झूठे वादे कर उसका गर्भपात कराया, लेकिन शादी नहीं की। अब पीड़िता समझ गई उसके साथ धोखा हुआ है तो गर्भपात के सबूत लेकर पुलिस के पास पहुंच गई। उसकी शिकायत पर होटल कर्मचारी पर पॉक्सो एक्ट, बलात्कार वअनुसूचित जाति जनजाति नृशंसता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।

26 साल की युवती ने बताया 10 साल से रोहित जादौन उसका शारीरिक शोषण कर रहा है। रोहित पुत्र राकेश जादौन कुशवाह मार्केट दीनदयाल नगर में रहता है। छप्परवाला पुल पर होटल में नौकर है। वहीं रोहित से मुलाकात और दोस्ती हुई, फिर रोहित ने शादी का प्रस्ताव रखा। तब वह नाबालिग थी। रोहित का झांसा समझ नहीं पाई। 26 सितंबर 2013 को सुबह 4 बजे रोहित ने उसे होटल के पास गली में मिलने बुलाया शादी करने का हवाला देकर उसके साथ बलात्कार किया। फिर रोहित उसका शारीरिक शोषण करता रहा।

गेस्ट हाउस में बुलाया, बलात्कार किया

पीड़िता ने बताया पिछले महीने वह गर्भवती हुई तब रोहित से शादी की जिद की। 5 दिसंबर को रोहित ने शादी की बात करने के बहाने अंबे गेस्ट हाउस में बुलाकर बलात्कार किया। झांसा दिया ऐसी हालत में शादी करना ठीक नहीं होगा वह गर्भपात कराए तब शादी होगी। उसकी बातों में आ गई 10 दिसंबर को रोहित उसे सिकंदर कंपू पर गुड़िया चौहान के घर ले गया।

वहां उसका गर्भपात कराया, लेकिन उसकी हालत नहीं सुधरी तो गुड़िया और रोहित डॉ. शिवसिंह कनेरिया की क्लीनिक पर ले गए। वहां अल्ट्रासाउंड में पता चला गर्भपात नहीं हुआ है। तीन दिन बाद रोहित सैन्य इलाके में डॉ. प्रीति की क्लीनिक पर ले गया। उन्होंने गर्भपात की दवाएं लिखीं। उसके बाद रोहित से शादी के लिए कहा तो साफ मुकर गया।

Published on:
18 Jan 2023 03:48 pm
Also Read
View All

अगली खबर