27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 में कैसे आएंगे नंबर, कई जगहों से नहीं उठ रहा कचरा

रविवार को कई जगह नहीं पहुंचती गाडिय़ां, कंपनी के पास नहीं है पर्याप्त स्टाफ
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Prashant Sharma

•

Updated: 4 Jun 2019, 7:15 AM IST

hygiene survey

स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 में कैसे आएंगे नंबर, कई जगहों से नहीं उठ रहा कचरा

ग्वालियर. शहर को स्वच्छता रैकिंग में पहले पायदान पर लाने का दावा करने वाले नगर निगम अधिकारी कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति कर रहे हैं। शहर में कई क्षेत्र ऐसे हैं जहां कचरा नहीं उठ रहा है। वहीं रविवार को शहर के अधिकांश इलाकों में कचरा कलेक्शन गाड़ी नहीं पहुंचती हैं। कंपनी के पदाधिकारी स्टाफ की कमी बताकर पल्ला झाडऩे की कोशिश कर रहे हैं लेकिन इन सबका असर स्वच्छता रैंकिंग पर पडऩा लाजिमी है।
वार्ड 39 में ढोली बुआ क्षेत्र में कई दिनों से कचरे ढेर पड़े हैं कॉलोनी के लोग परेशान हैं। इसको लेकर निगम में शिकायत भी की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई जबकि निगम अधिकारियों द्वारा कचरे के ढेर खत्म करने की बात कही जा रही है। यह कार्रवाई सिर्फ कागजों तक ही सिमट कर रह गई है जबकि अभी भी शहर के कई क्षेत्र यहां तक कि सिटी सेंटर जैस पॉश एरिया में भी कचरे के ढेर लगे हैं। वहीं डोर टू डोर सिस्टम भी अभी तक पूरी तरह से सुधर नहीं पाया है। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आए दिन गाड़ी नहीं पहुंचती हैं जबकि रविवार को तो शहर के कई हिस्सों में गाड़ी जाती ही नहीं है। कचरा परिहवन कर रही ईको ग्रीन कंपनी के पदाधिकारियों की मानें तो स्टाफ की कमी के कारण गाडिय़ां नहीं पहुंच पाती हैं। गौरतलब है कि कंपनी को 31 मई तक व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए थे लेकिन अभी तक इनमें सुधार नहीं हो सका है।

रविवार को निकलता है अधिक कचरा
शहर में फिलहाल डोर टू डोर कलेक्शन में करीब 350 टन कचरा निकल रहा है। छुट्टी वाले दिन कचरा की मात्रा अधिक हो जाती है। रविवार को छुट्टी होने के चलते रुटीन के अलावा भी साफ सफाई की जाती है। ऐसे में कचरा अधिक निकलता है लेकिन गाडिय़ां नहीं पहुंचने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

हम स्टाफ बढ़ाएंगे
&चालक रविवार को अधिक छुट्टी पर रहते हैं जिसके कारण कई क्षेत्रों में गाडिय़ां नहीं पहुंच पाती हैं। हम स्टाफ बढ़ाएंगे जिससे इस तरह की स्थिति निर्मित न हो।
आशीष शर्मा, प्रोजेक्ट डायरेक्टर ईको ग्रीन कंपनी