प्रदेश के शैक्षणिक संस्थान के स्टूडेंट्स भी कर सकेंगे कोर्स
कैम्ब्रिज के साउथ एशिया रीजनल डायरेक्टर टीके अरुणाचलम ने कहा कि हमने इस कोर्स के अंतर्गत छह लेवल रखे हैं, जिसमें इंग्लिश स्पीकिंग, राइटिंग, लिसनिंग स्किल सिखाई जाएंगी। एक लेवल 40 घंटे का होगा। यह उनके ओवरऑल डवलपमेंट के लिए होगा। आइटीएम ग्वालियर की डायरेक्टर डॉ. मीनाक्षी मजूमदार ने बताया कि इसमें प्रदेश के स्कूल एवं कॉलेज भी पार्टिसिपेट कर सकेंगे। कैंब्रिज के नॉर्थ इंडिया बिजनेस डवलपमेंट मैनेजर विकास भारती, आइटीएम के डीन अकेडमिक डॉ. एसएस चौहान, लिंग्वास्किल कोर्स की को-ऑर्डिनेटर डॉ. मेघा लहाने, डिप्टी रजिस्ट्रार अनिल माथुर उपस्थित रहे।