
ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी मां की कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में भर्ती
ग्वालियर। भाजपा के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी मां माधवी राजे सिंधिया कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। दोनों की टेस्ट रिपोर्ट मंगलवार को पॉजिटिव आई है। दोनों को सोमवार को गले में खराश और हल्के बुखार की शिकायत के बाद दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद जब इनका कोरोना टेस्ट हुआ तो यह दोनों मां बेटे पॉजिटिव पाए गए।
बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया, उनकी मां माधवी राजे, पत्नी प्रियदर्शिनी, बेटा महाआर्यमन और बेटी अनन्या राजे का कोरोना टेस्ट हुआ था। जिसमें प्रियदर्शनी और बेटा-बेटी की रिपोर्ट निगेटिव आई, जबकि ज्योतिरादित्य और उनकी मां की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव बताई गई।
जैसे ही सिंधिया के कोरोना पॉजिटिव की खबर सामने आई उनके समर्थकों में खलबली मच और सभी लोगों ने उनके ठीक होने की प्रार्थना ईश्वर की। ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी मां माधवी राजे सिंधिया को कोरोना के बाद डॉक्टर उनकी कांटेक्ट ट्रेसिंग में जुट गए हैं। उनके पूरे परिवार की जांच कराई जा रही है। डॉक्टर यहा पता लगा रहे हैं कि वे कैसे इस वायरस की चपेट में आ गए हैं। वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित अन्य नेताओं ने ट्वीट कर ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी मां के स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना की।
उपचुनाव में मिली है अहम जिम्मेदारी
बीते दिनों बीजेपी ने मध्यप्रदेश की 24 सीटों पर होने वाले उपचुनावों में ज्योतिरादित्य सिंधिया को अहम जिम्मेदारी सौंपी है। सिंधिया की तबीयत बिगड़ना बीजेपी के लिए चिंता का बड़ा विषय है क्योंकि जिन 24 सीटों पर उपचुनाव होने हैं उनमें से अधिकतर सीटें सिंधिया के प्रभाव वाली हैं।
Updated on:
09 Jun 2020 06:34 pm
Published on:
09 Jun 2020 06:17 pm

बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
