4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रोज डे पर आशिक दे रहे लाल के साथ पीला और सफेद गुलाब, जानिए इसकी वजह

मार्केट में लाल के साथ सफेद, गुलाबी और पीले गुलाब की भी मांग, प्यार का इजहार करने व रूठों को मनाने का लव वीक, सज गया फूलों का बाजार

2 min read
Google source verification
rose_1.jpg

ग्वालियर. कपल को सबसे ज्यादा इंतजार वेलेंटाइन वीक का रहता है। इसे लव वीक भी कहा जाता है। यह किसी को इजहार करने, रूठों को मनाने का सप्ताह है। इसकी शुरुआत रोज डे से होती है। इस दिन मार्केट में लाल, सफेद, गुलाबी और पीले रंग के फूल की डिमांड रहती है। इस दिन कपल अपने प्यार का इजहार करने से लेकर प्यार जताने के लिए गुलाब देते हैं। यही कारण है कि गुलाब का बाजार सज चुका है। पहले से कई बुकिंग भी हो चुकी हैं।

स्पेशल मैन्यू और डेकोरेशन रहेगा होटल में

वेलेंटाइन वीक को लेकर शहर के होटल्स ने भी खास तैयारी की है। कुछ ने वेलेंटाइन थीम पर होटल को डेकोरेट किया है तो खास मेन्यू भी डिजाइन किया है। कपल का वेलकम वेलेंटाइन डे के हिसाब से ही किया जाएगा। ये चीजें आज से इम्प्लीमेंट हो जाएंगी। अधिकतर होटल्स ने रेड एंड ब्लैक थीम रखी है।

हर रंग के गुलाब का अलग मतलब होता है। आज रेड रोज के अलावा अन्य कलर के गुलाब की भी डिमांड बढ़ी है। जानिए गुलाब की खासियत...

लाल गुलाब

लव और मैरिड रिलेशनशिप वाले कपल के बीच लाल रंग का गुलाब देना कॉमन है। क्योंकि ये किसी खास को प्यार जताने का प्रतीक माना जाता है।

सफेद गुलाब

जब किसी से लड़ाई हो गई हो तो उसे मनाने के लिए सफेद गुलाब दिया जाता है। इसे शांति का प्रतीक माना जाता है।

पीला गुलाब

पीले रंग के गुलाब को देने का मतलब है कि आप किसी से दोस्ती का हाथ बढ़ाना चाहते हैं। दोस्ती के अलावा इसे हेल्थ का भी प्रतीक माना जाता है।

पिंक गुलाब

वैलेंटाइन वीक को सिर्फ कपल्स ही नहीं परिवार का हर सदस्य भी सेलिब्रेट करता है। लोग अपने माता-पिता को पिंक गुलाब देकर थैंक्यू कर सकते हैं। वैसे गर्ल्स को पिंक रोज भी बहुत पसंद आता है।

एक सप्ताह में शहर से 50 लाख कीमत के गुलाबों की सेल

फ्लॉवर शॉप के ऑनर सतीश चौरसिया ने बताया कि वैसे तो गुलाब पूरे वर्ष सेल होता है, लेकिन खास इंतजार हमें इस वीक का रहता है। क्योंकि सालभर की आधी सेल हमें वेलेंटाइन वीक में मिल जाती है। इस दौरान फ्लॉवर के रेट भी 10 परसेंट तक बढ़ जाते हैं। विक्रांत ने बताया कि एक समय कपल केवल रेड रोज ही पसंद करते थे, लेकिन आज पिंक, व्हाइट, यलो रोज की भी डिमांड बढ़ी है। केवल सात दिन की बात की जाए तो ग्वालियर से 50 लाख के फूल सेल होते हैं।

7 दिसंबर- रोज डे

8 दिसंबर- प्रपोज डे

9 दिसंबर- चॉकलेट डे

10 दिसंबर- टेडी डे

11 दिसंबर- प्रॉमिस डे

12 दिसंबर- हग डे

13 दिसंबर- किस डे

14 दिसंबर- वेलेंटाइन डे

Story Loader