
40 लाख से अधिक का राशन खा गए माफिया, निरीक्षण में सच्चाई आई समाने
ग्वालियर. प्रशासन ने गरीबों के राशन में होने वाले बंदरबाट को रोकने के लिए कई बदलाव कर लिए। हितग्राही का अंगूठा लगने के बाद ही राशि की व्यवस्था की है, लेकिन माफिया ने पांच महीने में 40 लाख रुपये से अधिक का राशन बाजार में बेच दिया। गरीबों का राशन बेचने के आरोप में छह सरकारी उचित मूल्य की दुकानों पर कार्रवाई हुई है। एक मस्तूरा की उचित मूल्य की दुकान पर गडबड़ी मिली है, जिसकी एफआइआर कराने की प्रक्रिया चल रही है। सरकार ने गरीबों को दिए जाने वाले राश में गड़बड़ी रोकने के लिए अंगूठा लगाने की व्यवस्था की है। हितग्राही का पीओएस पर अंगूठा लगने के बाद ही राशन मिलेगा, लेकिन फिर ये गड़बड़ी करने में लगे हैं। हितग्राही को राशन न देते हुए बाजार में बेच रहे हैं। इनका गेहूं मंडियों में नजर आता है।
केस-1... पिछोर की नागेश्वर उचित मूल्य की दुकान से 22 लाख 92 हजार का राशन मार्केट में बेच दिया। इसका भंडारण कम नहीं होने पर पकड़ा गया।
केस-2 ... हरसी स्थित उचित मूल्य की दुकान ने 13 लाख 99 हजार रुपये का राशन बेच दिया। इसकी गड़बड़ी पकडऩे जाने पर एफआइआर दर्ज की गई है।
ऐसे करते हैं गड़बड़ी
- शासन से खाद्यान पहुंचने के बाद ये हितग्राही को नहीं देते हैं। इसे बाजार में बेच देते हैं। सर्वर पर उपलब्धता लगातार दिखती रहती है, जिससे इन पर शक नहीं होता है, दूसरे महीने विक्रय नहीं दिखता है तो दुकान पर गड़बड़ी दिखती है।
- मस्तूरा की दुकान पर इसी तरह से गड़बड़ी पकड़ी गई है। क्योंकि यहां खाद्यान कम नहीं हो रहा था।
इनका कहना है
मस्तूरा की उचित मूल्य की दुकान पर गड़बड़ी पकड़ी है। इसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पोर्टल पर राशन की मात्रा कम नहीं होती है तो दुकान को चैक करते हैं, उसके बाद गड़बड़ी पकड़ में आ जाती है।
भीम ङ्क्षसह तोमर, जिला आपूर्ति अधिकारी
फैक्ट फाइल
जिले में पर्ची धारी 2.60 लाख मेंबर
10 लाख एक सदस्य को हर महीने 5 किलो राशन
पीओएस मशीन पर अंगूठा लगाना जरूरी
Published on:
03 Jun 2023 05:52 pm

बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
