14 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भगवान शिव को पसंद है ये चीजें,महाशिवरात्रि से पहले जरूर कर लें इंतजाम

भगवान शिव को पसंद है ये चीजें,महाशिवरात्रि से पहले जरूर कर लें इंतजाम

2 min read
Google source verification
Maha Shivratri 2019

भगवान शिव को पसंद है ये चीजें,महाशिवरात्रि से पहले जरूर कर लें इंतजाम

ग्वालियर। भगवान शिव के भक्तों का सबसे बड़ा त्योहार फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को महाशिवरात्रि है जो इस साल 4 मार्च को है। इस दिन माता पार्वती तथा भगवान शिव का विवाह हुआ था। खास बात यह है कि साल इस पर्व के दिन कई शुभ योग एक साथ पड़ रहे हैं। यह पर्व इस साल श्रवण नक्षत्र तथा सोमवार को है जो कि बहुत ही शुभ संयोग है। इस दिन भगवान शिव का रुद्राभिषेक करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

इस शुभ अवसर पर भगवान शिव को खुश करने की चाहत सभी भक्तों के मन में रहती है और इसके लिए वह हर तरह से प्रयास करते हैं। पंडित सतीश सोनी ने बताया कि अगर आप भी महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर भगवान शिव को प्रसन्न करके शुभ लाभ का आशीर्वाद पाना चाहते हैं तो महाशिवरात्रि के अवसर पर इन चीजों से करें भगवान शिव की पूजा।

ये है भगवान शिव को प्रसन्न करने वाली चीजें


भांग-भगवान श‌िव ने हलाहल व‌िष का पान क‌िया है इस व‌िष के उपचार के ल‌िए कई तरह की जड़ी बूट‌ियों का प्रयोग देवताओं ने क‌िया, इनमें भांग भी एक है। इसल‌िए भगवान श‌िव को भंग बेहद प्रिय है।शिवरात्रि के अवसर पर भांग के पत्ते या भांग को पीसकर दूध या जल में घोलकर भगवान श‌िव का अभ‌िषेक करें तो रोग दोष से मुक्त‌ि म‌िलती है।

बिल्वपत्र- भगवान शिव को बिल्वपत्र भी अधिक प्रिय है। उन्हें बिल्वपत्र भी चढ़ाया जाता है।


धतूरा- भांग की तरह धतूरा भी एक जड़ी बूटी है। भगवान श‌िव के स‌िर पर चढ़े व‌िष के प्रभाव को दूर करने के ल‌िए धतूरा का प्रयोग भी क‌िया गया था, इसल‌िए श‌िव जी को धतूरा भी प्रिय है।महाशिवरात्रि के अवसर पर श‌िवल‌िंग पर धतूरा अर्प‌ित करें। इससे शत्रुओं का भय दूर होता है साथ ही धन संबंधी मामलों में उन्नत‌ि होती है।

गंगाजल-गंगा भगवान व‌िष्‍णु के चरणों से न‌िकली और भगवान श‌िव की जटा से धरती पर उतरी है इसल‌िए सभी नद‌ियों में गंगा परम पव‌ित्र है। गंगा जल से भगवान श‌िव का अभ‌िषेक करने से मानस‌िक शांत‌ि और सुख की प्राप्त‌ि होती है।


गन्ने का रस-गन्ना जीवन में म‌िठास और सुख का प्रतीक माना जाता है। शास्‍त्रों से इसे बहुत ही पव‌ित्र माना गया है। प्रेम के देवता कामदेव का धनुष गन्ने से बना है। देवप्रबोधनी एकादशी के द‌िन गन्ने का घर बनाकर भगवान व‌िष्‍णु की देवी तुलसी की पूजा की जाती है। छठ पर्व में भी छठी मैय्या के ल‌िए गन्ने का घर बनाया जाता है। ऐसी मान्यता है क‌ि गन्ने के रस से श‌िवल‌िंग का अभ‌िषेक करने से धन-धान्य की प्राप्त‌ि होती है।


पूजा सामग्री-सुगंधित पुष्प, बिल्वपत्र, धतूरा, भांग, बेर,आम्र मंजरी,जौ की बालें,तुलसी दल, मंदार पुष्प, गाय का कच्चा दूध, ईख का रस, दही, शुद्ध देशी घी, शहद, गंगा जल, पवित्र जल, कपूर, धूप, दीप, रूई आदि हैं।